facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Sensex की टॉप 10 मूल्यवान कंपनियों में छह का MCap दो लाख करोड़ रुपये बढ़ा, TCS और HDFC बैंक को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

Advertisement

पिछले सप्ताह बीएसई सेंसेक्स 1,906.33 अंक या 2.38 फीसदी उछला और एनएसई निफ्टी 546.7 अंक या 2.26 फीसदी चढ़ा।

Last Updated- December 08, 2024 | 2:46 PM IST
VA Tech Wabag SHare price

देश की टॉप 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में छह का कुछ बाजार पूंजीकरण (MCap) पिछले सप्ताह 2,03,116.81 करोड़ रुपये बढ़ गया। इसमें टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और एचडीएफसी बैंक सबसे ज्यादा लाभ में रहे। पिछले सप्ताह बीएसई सेंसेक्स 1,906.33 अंक या 2.38 फीसदी उछला और एनएसई निफ्टी 546.7 अंक या 2.26 फीसदी चढ़ा।

इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस और भारतीय स्टेट बैंक में बढ़त दर्ज हुई। दूसरी ओर भारती एयरटेल, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी), आईटीसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर को गिरावट का सामना करना पड़ा।

समीक्षाधीन सप्ताह में टीसीएस का बाजार मूल्यांकन 62,574.82 करोड़ रुपये बढ़कर 16,08,782.61 करोड़ रुपये हो गया। एचडीएफसी बैंक ने 45,338.17 करोड़ रुपये जोड़े, जिससे उसका बाजार मूल्यांकन बढ़कर 14,19,270.28 करोड़ रुपये हो गया। इंफोसिस का मूल्यांकन 26,885.8 करोड़ रुपये बढ़कर 7,98,560.13 करोड़ रुपये और रिलायंस इंडस्ट्रीज का मूल्यांकन 26,185.14 करोड़ रुपये बढ़कर 17,75,176.68 करोड़ रुपये हो गया।

Also read: Market Outlook: विदेशी निवेशकों की वापसी से लेकर रीपो रेट तक, जानिए अगले हफ्ते कैसी रहेगी बाजार की चाल

भारतीय स्टेट बैंक का बाजार पूंजीकरण 22,311.55 करोड़ रुपये बढ़कर 7,71,087.17 करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 19,821.33 करोड़ रुपये बढ़कर 9,37,545.57 करोड़ रुपये हो गया। इस दौरान हालांकि, भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 16,720.1 करोड़ रुपये घटकर 9,10,005.80 करोड़ रुपये और आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 7,256.27 करोड़ रुपये घटकर 5,89,572.01 करोड़ रुपये रह गया।

Advertisement
First Published - December 8, 2024 | 2:46 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement