facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सेंसेक्स की टॉप 10 में से छह कंपनियों का MCap 68,417 करोड़ रुपये घटा, एयरटेल और रिलायंस को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान

Advertisement

सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC), इन्फोसिस, ITC और HUL के बाजार मूल्यांकन में गिरावट आई।

Last Updated- May 05, 2024 | 12:04 PM IST
Market Outlook

सेंसेक्स की टॉप 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से छह के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 68,417.14 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे ज्यादा नुकसान भारती एयरटेल और रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ। पिछला सप्ताह कम कारोबारी सत्रों का रहा। बुधवार को ‘महाराष्ट्र दिवस’ पर बाजार में अवकाश था।

सप्ताह के दौरान जहां रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी), इन्फोसिस, आईटीसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर के बाजार मूल्यांकन में गिरावट आई। वहीं टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का मूल्यांकन बढ़ गया।

पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 147.99 अंक या 0.20 प्रतिशत चढ़ा। समीक्षाधीन सप्ताह में भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 27,635.65 करोड़ रुपये गिरकर 7,23,770.70 करोड़ रुपये रह गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज का मूल्यांकन 23,341.56 करोड़ रुपये घटकर 19,40,738.40 करोड़ रुपये पर आ गया।

Also read: Paytm के सीनियर मैनेजमेंट में फेरबदल; COO भावेश गुप्ता ने दिया इस्तीफा, CEO की कमान संभालेंगे राकेश सिंह

एलआईसी की बाजार हैसियत 5,724.13 करोड़ रुपये घटकर 6,19,217.27 करोड़ रुपये रह गई। इन्फोसिस का बाजार मूल्यांकन 5,686.69 करोड़ रुपये घटकर 5,87,949.62 करोड़ रुपये रह गया। आईटीसी के मूल्यांकन में 4,619.35 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 5,44,645.97 करोड़ रुपये पर आ गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत 1,409.76 करोड़ रुपये घटकर 5,20,551.94 करोड़ रुपये रह गई।

इस रुख के उलट भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का बाजार पूंजीकरण 26,907.71 करोड़ रुपये बढ़कर 7,42,126.11 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। आईसीआईसीआई बैंक ने सप्ताह के दौरान 24,651.55 करोड़ रुपये जोड़े, जिससे इसका बाजार मूल्यांकन 8,02,401.77 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 9,587.93 करोड़ रुपये बढ़कर 13,89,110.43 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एचडीएफसी बैंक की बाजार हैसियत 6,761.25 करोड़ रुपये बढ़कर 11,53,704.84 करोड़ रुपये हो गई।

टॉप 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, भारती एयरटेल, एलआईसी, इन्फोसिस, आईटीसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान रहा।

Advertisement
First Published - May 5, 2024 | 12:04 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement