facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Vedanta ग्रुप की इस कंपनी का MCap दो दशक में लगभग 477 गुना बढ़ा, शेयरों ने भरी उड़ान

Advertisement

हिंदुस्तान जिंक ने बताया कि उसका बाजार पूंजीकरण (MCap) लगभग 477 गुना बढ़कर दो दशक पहले के 600 करोड़ रुपये से लगभग 2.8 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

Last Updated- July 29, 2024 | 7:06 PM IST
Share Market

वेदांत ग्रुप की कंपनी हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड (HZL) के बाजार पूंजीकरण (MCap) में जबरदस्त तेजी देखी गई है। सोमवार, 29 जुलाई को हुई कंपनी की सालाना आम बैठक (AGM) में हिंदुस्तान जिंक ने बताया कि उसका बाजार पूंजीकरण (MCap) लगभग 477 गुना बढ़कर दो दशक पहले के 600 करोड़ रुपये से लगभग 2.8 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

MCap के मामले में हिंदुस्तान जिंक बनी नंबर वन मेटल और माइनिंग कंपनी

सोमवार को 58वीं वार्षिक आम बैठक के दौरान बोलते हुए, कंपनी की चेयरपर्सन प्रिया अग्रवाल हेब्बार ने कहा कि हिंदुस्तान जिंक का मार्केट कैप लगभग 2.8 लाख करोड़ रुपये है, जो देश में सभी मेटल और माइनिंग कंपनियों के बीच सबसे अधिक है। उन्होंने कहा, “यह बाजार पूंजीकरण में लगभग 477 गुना की वृद्धि दर्शाता है, जो दो दशक पहले मात्र 600 करोड़ रुपये था।”

उन्होंने कहा, वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने अपनी परिचालन क्षमता में महत्वपूर्ण सुधार हासिल किया और उत्पादन लागत में उल्लेखनीय कमी देखी गई। उन्होंने आगे कहा, “कंपनी ने पिछले तीन वर्षों में सबसे कम वार्षिक उत्पादन लागत 1,117 डॉलर प्रति टन दर्ज की है।”

Also read: MapmyIndia ने Ola Electric पर डेटा चोरी का आरोप लगाया, भेजा लीगल नोटिस

हिंदुस्तान जिंक का शेयर एक साल में 100 फीसदी चढ़ा

हिंदुस्तान जिंक ने पिछले एक साल में निवेशकों को 100 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है। 1 अगस्त 2023 को शेयर की कीमत 321.65 रुपये थी। आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 5.04 फीसदी की तेजी के साथ 634.40 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस तरह से एक साल में हिंदुस्तान जिंक के शेयर की कीमत 321.65 रुपये बढ़ी है।

हिंदुस्तान जिंक दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा इंटीग्रेटेड जिंक उत्पादक और तीसरा सबसे बड़ा चांदी उत्पादक है। कंपनी 40 से अधिक देशों में अपने उत्पादों की आपूर्ति करती है और भारत के प्राइमरी जिंक मार्केट में लगभग 75 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी रखती है।

Advertisement
First Published - July 29, 2024 | 7:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement