facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

टॉप 10 कंपनियों का MCap 2.09 लाख करोड़ रुपये घटा, रिलायंस, TCS को सबसे ज्यादा नुकसान

Advertisement

देश की सबसे मूल्यवान कंपनी के रूप में रिलायंस का स्थान बरकरार रहा।

Last Updated- March 19, 2023 | 3:16 PM IST
Rs.2000 note
Shutter Stock

शेयर बाजार में कमजोर रुख के बीच देश की 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों का संयुक्त रूप से बाजार पूंजीकरण (MCap) पिछले सप्ताह 2.09 लाख करोड़ रुपये घट गया। इसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) और TCS को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ।

साप्ताहिक आधार पर BSE के 30 शेयरों वाले सूचकांक सेंसेक्स में 1,145.23 अंक यानी 1.93 फीसदी की गिरावट रही। रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 67,722.33 करोड़ रुपये घटकर 15,04,001.93 करोड़ रह गया। वहीं TCS का बाजार पूंजीकरण 55,654.17 करोड़ रुपये घटकर 11,63,194.14 करोड़ रुपये रह गया।

इन्फोसिस (Infosys) का बाजार मूल्यांकन 21,250.8 करोड़ रुपये घटकर 5,97,905.17 करोड़ रुपये रह गया। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का बाजार मूल्यांकन 16,108.93 करोड़ रुपये घटकर 4,72,290.46 करोड़ रुपये जबकि ITC का मूल्यांकन 15,226.12 करोड़ रुपये घटकर 4,66,696.21 करोड़ रुपये रह गया।

प्रमुख दूरसंचार कंपनी एयरटेल (Airtel) का बाजार पूंजीकरण 9,053.44 करोड़ रुपये घटकर 4,22,177.07 करोड़ रुपये जबकि HDFC बैंक का मूल्यांकन 8,982.11 करोड़ रुपये घटकर 8,77,318.09 करोड़ रुपये रह गया। एचडीएफसी लि. का बाजार मूल्यांकन भी 8,063.79 करोड़ रुपये घटकर 4,69,460.45 करोड़ रुपये रह गया।

यह भी पढ़ें : वैश्विक बैंकों को मिली वित्तीय मदद, सुधरे बाजार

निजी क्षेत्र के ICICI बैंक का बाजार पूंजीकरण 4,396.91 करोड़ रुपये घटकर 5,83,983.07 करोड़ रुपये जबकि हिंदुस्तान यूनीलिवर लिमिटेड (HUL) का मूल्यांकन 3,465.65 करोड़ रुपये घटकर 5,75,273.92 करोड़ रुपये पर आ गया।

देश की सबसे मूल्यवान कंपनी के रूप में रिलायंस का स्थान बरकरार रहा। इसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, एचयूएल, एसबीआई, एचडीएफसी, आईटीसी और भारती एयरटेल रहीं।

Advertisement
First Published - March 19, 2023 | 3:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement