facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

MCap: Reliance समेत 8 दिग्गज कंपनियों की वैल्यू बढ़ी ₹1.72 लाख करोड़, HDFC बैंक को झटका

Advertisement

MCap: पिछले हफ्ते शेयर बाजार में तेजी से टॉप-10 कंपनियों में से आठ का मार्केट कैप ₹1.72 लाख करोड़ बढ़ा, रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे आगे रही।

Last Updated- August 24, 2025 | 1:42 PM IST
Power Stocks
Representative Image

Market Cap: पिछले हफ्ते शेयर बाजार में तेजी का असर देश की दिग्गज कंपनियों के मार्केट कैप पर साफ दिखा। टॉप-10 सबसे ज्यादा वैल्यू वाली कंपनियों में से आठ का संयुक्त बाजार पूंजीकरण ₹1.72 लाख करोड़ से ज्यादा बढ़ गया। इस बढ़त में सबसे बड़ा योगदान रिलायंस इंडस्ट्रीज का रहा।

बीते हफ्ते BSE सेंसेक्स 709 अंक या 0.87% चढ़ा था।

किसे हुआ फायदा

  • रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप ₹48,108 करोड़ बढ़कर ₹19.07 लाख करोड़ पर पहुंच गया।

  • हिंदुस्तान यूनिलीवर का मूल्यांकन ₹34,281 करोड़ बढ़कर ₹6.18 लाख करोड़ हो गया।

  • भारती एयरटेल का मार्केट कैप ₹33,899 करोड़ बढ़कर ₹11.02 लाख करोड़ पर पहुंच गया।

  • बजाज फाइनेंस का मूल्यांकन ₹20,414 करोड़ बढ़कर ₹5.56 लाख करोड़ हो गया।

  • इन्फोसिस की वैल्यू ₹16,694 करोड़ बढ़कर ₹6.18 लाख करोड़ हो गई।

  • टीसीएस का मार्केट कैप ₹11,487 करोड़ बढ़कर ₹11.05 लाख करोड़ हो गया।

  • आईसीआईसीआई बैंक का मूल्यांकन ₹6,444 करोड़ बढ़कर ₹10.25 लाख करोड़ पर पहुंचा।

  • एलआईसी का मार्केट कैप ₹822 करोड़ बढ़कर ₹5.63 लाख करोड़ हो गया।

किसे हुआ नुकसान

  • एचडीएफसी बैंक का मूल्यांकन ₹20,041 करोड़ घटकर ₹15.08 लाख करोड़ रह गया।

  • स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) का मार्केट कैप ₹9,784 करोड़ घटकर ₹7.53 लाख करोड़ हो गया।

सबसे वैल्यूएबल कंपनियों की लिस्ट

  1. रिलायंस इंडस्ट्रीज

  2. एचडीएफसी बैंक

  3. टीसीएस

  4. भारती एयरटेल

  5. आईसीआईसीआई बैंक

  6. एसबीआई

  7. इन्फोसिस

  8. हिंदुस्तान यूनिलीवर

  9. एलआईसी

  10. बजाज फाइनेंस

Advertisement
First Published - August 24, 2025 | 12:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement