facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

MCap: रिलायंस ने फिर मारी बाजी, निवेशकों की झोली में ₹47 हजार करोड़ की बढ़ोतरी

Advertisement

MCap: रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्य 47,431.32 करोड़ रुपये बढ़कर 20,11,602.06 करोड़ रुपये हो गया।

Last Updated- November 02, 2025 | 2:24 PM IST
Stock Market
Representative Image

MCap: बीते सप्ताह टॉप-10 में शामिल चार बड़ी कंपनियों का कुल बाजार मूल्य 95,447 करोड़ रुपये बढ़ा, जिसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे बड़ा लाभार्थी रही।

रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और एलआईसी के शेयरों में तेजी रही, जबकि एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, इंफोसिस और हिंदुस्तान यूनिलीवर के बाजार मूल्य में गिरावट आई।

रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्य 47,431.32 करोड़ रुपये बढ़कर 20,11,602.06 करोड़ रुपये हो गया। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने 30,091.82 करोड़ रुपये का इजाफा कर 8,64,908.87 करोड़ रुपये का मूल्य छू लिया।

भारती एयरटेल का बाजार मूल्य 14,540.37 करोड़ रुपये बढ़कर 11,71,554.56 करोड़ रुपये और एलआईसी का 3,383.87 करोड़ रुपये बढ़कर 5,65,897.54 करोड़ रुपये हो गया।

वहीं, बजाज फाइनेंस का बाजार मूल्य 29,090.12 करोड़ रुपये घटकर 6,48,756.24 करोड़ रुपये रह गया। आईसीआईसीआई बैंक का मूल्य 21,618.9 करोड़ रुपये घटकर 9,61,127.86 करोड़ रुपये और इंफोसिस का 17,822.38 करोड़ रुपये घटकर 6,15,890 करोड़ रुपये रह गया।

एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्य 9,547.96 करोड़ रुपये घटकर 15,18,679.14 करोड़ रुपये और टीसीएस का 1,682.41 करोड़ रुपये घटकर 11,06,338.80 करोड़ रुपये हो गया।

इस सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज अब भी सबसे मूल्यवान कंपनी बनी हुई है, इसके बाद एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बजाज फाइनेंस, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एलआईसी का स्थान है।

Advertisement
First Published - November 2, 2025 | 2:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement