facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

MCap: सेंसेक्स की टॉप 10 में से 9 कंपनियों के मार्केट कैप में जबरदस्त उछाल, ICICI बैंक और एयरटेल को सबसे ज्यादा फायदा

Advertisement

MCap: HDFC बैंक के मार्केट कैप में 49,105.12 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ और यह 13.54 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

Last Updated- March 23, 2025 | 12:21 PM IST
Market Cap
Representative image

Market Cap: पिछले हफ्ते शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स 3,076.6 अंक यानी 4.16% चढ़ा, जबकि निफ्टी में 953.2 अंकों यानी 4.25% की बढ़त दर्ज की गई। इस दौरान सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 9 के बाजार पूंजीकरण में कुल 3.06 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का इजाफा हुआ।

सबसे ज्यादा फायदा ICICI बैंक को हुआ, जिसका मार्केट कैप 64,426.27 करोड़ रुपये बढ़कर 9.47 लाख करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गया। वहीं भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन 53,286.17 करोड़ रुपये बढ़कर करीब 9.84 लाख करोड़ रुपये हो गया।

HDFC बैंक के मार्केट कैप में 49,105.12 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ और यह 13.54 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज का मूल्यांकन 39,311.54 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 17.27 लाख करोड़ रुपये हो गया।

बजाज फाइनेंस ने भी 30,953.71 करोड़ रुपये जोड़े और उसका मार्केट कैप बढ़कर 5.52 लाख करोड़ रुपये हो गया। TCS का मार्केट कैप 24,259.28 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 12.95 लाख करोड़ रुपये हो गया।

यह भी पढ़ें: NSE ने शेयर ट्रांसफर प्रक्रिया को आसान और तेज बनाया, अब एक हफ्ते में पूरा होगा काम

SBI के बाजार मूल्यांकन में 22,534.67 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ और यह 6.72 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर ने 16,823.08 करोड़ रुपये जोड़े, जिससे उसका मूल्यांकन बढ़कर 5.28 लाख करोड़ रुपये हो गया।

इन्फोसिस के मार्केट कैप में 5,543.9 करोड़ रुपये की बढ़त हुई और यह 6.61 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

हालांकि इस दौरान ITC को नुकसान हुआ, जिसका बाजार पूंजीकरण 7,570.64 करोड़ रुपये घटकर 5.07 लाख करोड़ रुपये रह गया।

मार्केट कैप के लिहाज से कंपनियों की रैंकिंग में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले नंबर पर रही। उसके बाद HDFC बैंक, TCS, भारती एयरटेल, ICICI बैंक, SBI, इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और ITC का स्थान रहा।

Advertisement
First Published - March 23, 2025 | 11:20 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement