facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

तकनीकी खराबी से MCX पर 4 घंटे रुकी ट्रेडिंग, सेबी ने स्पष्टीकरण मांगा

Advertisement

बाजार के कई प्रतिभागियों ने शिकायत की है कि डिजास्टर रिकवरी साइट के जरिये भी ट्रेडिंग नहीं हो पा रही है

Last Updated- October 28, 2025 | 10:11 PM IST
MCX

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (एमसीएक्स) से चार घंटे तक ट्रेडिंग रुकी रहने पर जानकारी मांगी है। मंगलवार को देश के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज में तकनीकी खराबी आ गई। इस कारण बाजार के प्रतिभागियों में इसके ट्रेडिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर को लेकर फिर से चिंताएं हो गईं।

एमसीएक्स ने एक बयान में कहा, एक्सचेंज में तकनीकी समस्या के कारण 28 अक्टूबर को ट्रेडिंग शुरू होने में देर हुई। परिचालन को डिजास्टर रिकवरी (डीआर) साइट पर स्थानांतरित कर दिया गया और दोपहर 1 बजकर 25 मिनट पर ट्रेडिंग फिर से शुरू हुई। अब सभी ट्रेडिंग सिस्टम सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। एक्सचेंज ने इस समस्या के कारणों की आंतरिक जांच शुरू कर दी है।

बाजार के कई प्रतिभागियों ने शिकायत की है कि डिजास्टर रिकवरी साइट के जरिये भी ट्रेडिंग नहीं हो पा रही है। मंगलवार को एमसीएक्स के शेयर 2 फीसदी गिरकर 9,117 रुपये पर बंद हुए। सूत्रों ने बताया कि बाजार नियामक ने इस गड़बड़ी के बारे में एक्सचेंज के वरिष्ठ अधिकारियों से भी पूछताछ की। इस बारे में जानकारी के लिए सेबी को भेजे गए ईमेल का जवाब नहीं मिल पाया।

कमोडिटी पार्टिसिपेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीपीएआई) के अध्यक्ष राकेश कुमार जैन ने कहा, ऐसी तकनीकी समस्याओं से इकोसिस्टम में भरोसा कम होता है। यह जरूरी है कि बाजार के प्रतिभागियों के बीच विश्वास बहाल किया जाए। एमसीएक्स को बुनियादी ढांचे पर काम करना चाहिए ताकि ऐसी रुकावट फिर न हो।

एसोसिएशन शुक्रवार को एमसीएक्स के चेयरपर्सन से बार-बार होने वाले व्यवधानों पर चर्चा के लिए मिलने वाली है। सूत्रों ने बताया कि ये समस्याएं डेटाबेस के कारण हैं और एक्सचेंज बुधवार तक सेबी को जांच रिपोर्ट सौंप सकता है।

Advertisement
First Published - October 28, 2025 | 9:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement