facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

MCX 3 अक्‍टूबर से नए ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर होगा शिफ्ट, एक्सचेंज ने जारी किया नोटिस

Advertisement

2003 में स्थापित भारत के कमोडिटी एक्सचेंज ने नोटिस में कहा है कि कमोडिटी डेरिवेटिव प्लेटफॉर्म लॉन्च होने से पहले मॉक सेशन 2 अक्टूबर 2023 को होगा।

Last Updated- September 28, 2023 | 11:31 AM IST
MCX

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) 3 अक्टूबर, 2023 को अपना नया कमोडिटी डेरिवेटिव प्लेटफॉर्म को शुरू कर देगा। मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) ने इसकी मंजूरी भी दे दी थी। इसके अलावा, MCX बोर्ड ने मीटिंग में इस पर सहमति दे दी है। बता दें कि अभी तक MCX में 63 Moons की टेक्‍नोलॉजी पर ट्रेडिंग हो रही थी।

अब 3 अक्टूबर से एक्‍सचेंज की पूरी ट्रेडिंग टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के नए ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट हो जाएगा। एक्सचेंज ने इसको लेकर एक सर्कुलर जारी किया है।

यह भी पढ़ें : Stock Market Today: मजबूती के साथ खुले बाजार, 66 हजार के पार सेंसेक्स, 19,744 के स्तर पर निफ्टी

2003 में स्थापित भारत के कमोडिटी एक्सचेंज ने नोटिस में कहा है कि कमोडिटी डेरिवेटिव प्लेटफॉर्म लॉन्च होने से पहले मॉक सेशन 2 अक्टूबर 2023 को होगा। इस मॉक ट्रेडिंग सेशन के दौरान सदस्यों को भाग लेने, सेटअप और कनेक्शन को सत्यापित करने की अनुमति मिल सकेगी।

CNBC TV की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने पहले जानकारी दी थी कि वो नए ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म का ट्रायल कर रही है, जिसकी सर्विसिंग TCS करेगी। MCX ने लगभग एक महीने से नए ट्रेडिंग प्लैटफॉर्म का ट्रायल कर रही है।

यह भी पढ़ें : व्यापारिक संगठनों, उद्योग निकायों और सरकार को उम्मीद, भारत में खपत से ज्यादा होगा चीनी का उत्पादन

MCX और 63 Moon के बीच हुआ था करार

सितंबर 2014 में MCX और 63 Moons के बीच समझौता हुआ था, जो कि सितंबर 2022 तक के लिए था। हालांकि, सितंबर 2022 के बाद 63 Moons को कई बार एक्सटेंशन मिला। एमसीएक्स ने इस साल जून में 63 Moon के साथ अपना कॉन्ट्रक्ट रिन्यू किया है। 63 Moons के साथ कॉन्ट्रक्ट के इस नवीनीकरण के साथ, एमसीएक्स ने दिसंबर 2023 तक प्लेटफॉर्म सुरक्षित कर लिया है।

यह नवीनीकरण 125 करोड़ रुपये की तिमाही कीमत पर आया है, जिसका अर्थ है जुलाई-दिसंबर 2023 की अवधि के लिए 250 करोड़ रुपये।

Advertisement
First Published - September 28, 2023 | 10:41 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement