facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

2022 में मिड, स्मॉल कैप ने भरी ज्यादा उड़ान, बेंचमार्क प्रतिफल को पीछे छोड़ा

Advertisement

बेंचमार्क प्रतिफलों को पीछे छोड़ते हुए मिड-स्मॉल कैप ऊंची उड़ान भर रहे हैं

Last Updated- January 08, 2023 | 3:46 PM IST

बेंचमार्क प्रतिफलों को पीछे छोड़ते हुए मिड-स्मॉल कैप ऊंची उड़ान भर रहे हैं, जबकि एक्टिव लार्ज कैप फंडों को अपने बेंचमार्क को मात देने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। आधी से ज्यादा एक्टिव मिड कैप योजनाओं और 90 प्रतिशत से ज्यादा एक्टिव स्मॉल कैप योजनाओं ने अधिकांश समय में बेंचमार्क को पछाड़ने वाला प्रतिफल दिया है।

वैल्यू रिसर्च और ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि 56 प्रतिशत एक्टिव मिड कैप फंडों ने निफ्टी मिडकैप 150 टोटल रिटर्न इंडेक्स (टीआरआई) की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है, जो पिछले एक साल में (2 जनवरी तक) 3.5 प्रतिशत बढ़ा है। तीन और पांच साल की समय सीमा में बेहतर प्रदर्शन का अनुपात क्रमश: 43 प्रतिशत और 62 प्रतिशत रहा है।

स्मॉल कैप के मामले में 90 प्रतिशत एक्टिव फंडों ने निफ्टी स्मॉल कैप 250 टीआरआई से बेहतर प्रदर्शन किया है, जिसमें एक साल की अवधि के दौरान 3.1 प्रतिशत की गिरावट आई है। बेहतर प्रदर्शन का यह अनुपात तीन और पांच साल की समय सीमा में अधिक रहा है।

अध्ययन से यह भी पता चलता है कि 50 प्रतिशत से एक्टिव फ्लेक्सी कैप योजनाएं एक साल, तीन साल और पांच साल की समय सीमा में बेंचमार्क निफ्टी 500 टीआरआई को मात नहीं दे पाई हैं।

यह अध्ययन निफ्टी सूचकांकों पर आधारित है और बीएसई सूचकांकों के साथ एक्टिव फंड के प्रदर्शन की तुलना करने पर नतीजा कुछ अलग हो सकता है।  

Advertisement
First Published - January 8, 2023 | 3:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement