facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

HDFC बैंक के बोर्ड में शामिल होंगे मिस्त्री और कर्नाड, CFO रंगन होंगे कार्यकारी निदेशक

Advertisement

शेयर अदला-बदली योजना के मुताबिक, HDFC के शेयरधारकों को 25 शेयर के बदले HDFC बैंक के 42 शेयर मिलेंगे।

Last Updated- July 02, 2023 | 11:57 PM IST
HDFC Bank merger
BS

HDFC बैंक के निदेशक मंडल ने बैंक के अतिरिक्त गैर-कार्यकारी निदेशकों के तौर पर केकी मिस्त्री व रेणु कर्नाड की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। साथ ही वी श्रीनिवास रंजन बैंक के कार्यकारी निदेशक होंगे।

मिस्त्री HDFC के मुख्य कार्याधिकारी व वाइस चेयरमैन थे, जिसका 1 जुलाई 2023 को HDFC बैंक में विलय हो गया। कर्नाड साल 2010 से HDFC की प्रबंध निदेशक रही हैं। रंजन HDFC में कार्यकारी निदेशक व मुख्य वित्त अधिकारी थे।

निदेशक मंडल में मिस्त्री की नियुक्ति 30 जून, 2023 से प्रभावी हो गई, वहीं कर्नाड की नियुक्ति दोनों के विलय की तारीख 1 जुलाई 2023 से प्रभावी हुई। मिस्त्री व कर्नाड की नियुक्ति शेयरधारकों की मंजूरी पर निर्भर होगी।

रंजन को RBI की मंजूरी की तारीख से तीन साल के लिए कार्यकारी निदेशक (पूर्णकालिक निदेशक) नियुक्त किया गया है। इसके बाद शेयरधारकों की मंजूरी ली जाएगी।

HDFC बैंक ने कहा, जब RBI की मंजूरी मिल जाएगी तब बोर्ड उनकी नियुक्ति पर विचार करेगा, जो शेयरधारकों की मंजूरी पर निर्भर करेगा। HDFC का HDFC बैंक में विलय से 180 अरब डॉलर मार्केट कैप वाले बड़े दिग्गज बैंक का सृजन हुआ है, जो चौथा सबसे बड़ा बैंक होगा।

Also read: होम लोन से बना दुनिया का चौथा सबसे वैल्यूएबल बैंक, जर्मनी की आबादी से ज्यादा होंगे HDFC के ग्राहक

शेयर अदला-बदली योजना के मुताबिक, HDFC के शेयरधारकों को 25 शेयर के बदले HDFC बैंक के 42 शेयर मिलेंगे। HDFC बैंक का पूरा स्वामित्व सार्वजनिक शेयरधारकों के पास होगा और HDFC के मौजूदा शेयरधारकों के पास HDFC बैंक की 41 फीसदी हिस्सेदारी होगी।

13 जुलाई को HDFC के शेयरधारकों को HDFC बैंक के शेयर जारी किए जाएंगे और एक्सचेंजों पर HDFC के शेयरों की ट्रेडिंग नहीं होगी।

Advertisement
First Published - July 2, 2023 | 7:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement