facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Mobikwik लगातार तीन से चार तिमाहियों में मुनाफे के बाद IPO लाने की तैयारी में

Advertisement

कंपनी को वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में 3 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ। यह पहला ऐसा मौका है जब कंपनी ने समेकित स्तर पर मुनाफा दर्ज किया है।

Last Updated- September 07, 2023 | 10:24 PM IST
Mobikwik NBFC LIcense

वित्त तकनीक क्षेत्र के स्टार्टअप इकाई मोबिक्विक लगातार तीन से चार तिमाहियों में मुनाफा अर्जित करने के बाद उत्साहित है। कंपनी जल्द ही शेयर बाजार में स्वयं को सूचीबद्ध करने की दिशा में कदम आगे बढ़ाएगी। इससे पहले कंपनी ने नवंबर 2021 में आरंभिक सार्वजनिक निगम लाने की अपनी योजना टाल दी थी।

कंपनी को वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में 3 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ। यह पहला ऐसा मौका है जब कंपनी ने समेकित स्तर पर मुनाफा दर्ज किया है। कंपनी की संस्थापक एवं मुख्य परिचालन अधिकारी उपासना टाकू ने बिजनेस स्टैंडर्ड के साथ बातचीत में कहा अक्सर स्टार्टअप कंपनियों से एक सवाल पूछा जाता है कि वह कब मुनाफे में आएगी और किस तरह अपना कारोबार आगे बढ़ाएगी।

उन्होंने कहा, ‘ सबसे पहले मैं कंपनी को मजबूत करना चाहती हूं। इसका मतलब है की सबसे पहले हमें तीन से चार तिमाहियों तक मुनाफा अर्जित करना चाहिए। इस मामले में हम पहले ही मुनाफे में है। जब कंपनी नवंबर 2021 में आईपीओ ला रही थी तो उसे समय हमें बाजार नियामक से भी से अनुमति नहीं मिल पाई थी।’

सिंह ने कहा कि मोबिक्विक से पहले कई कंपनियों ने आईपीओ के लिए आवेदन किए थे इसलिए हमें बाजार को समझने का मौका मिल गया। उन्होंने कहा, ‘अब मैं यह बात भी स्वीकार करती हूं कि उस समय हम आईपीओ लाने के लिए पूरी तरह तैयार नहीं थे। हमने साल के अंत में यह प्रक्रिया शुरू ही की थी और अगले 6 से 9 महीने में हम इसे पूरा करना चाहते थे। मगर इस बार हम आईपीओ लाने के विषय पर गंभीरता से और तार्किक रूप से विचार कर रहे हैं।’

Advertisement
First Published - September 7, 2023 | 10:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement