facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Mobikwik Q2 Results: मुनाफे से घाटे में आई कंपनी, रेवेन्यू में 42% का इजाफा; शेयरों में तेजी

Advertisement

कंपनी ने बताया कि 30 सितम्बर, 2024 को समाप्त दूसरी तिमाही में उसे 35 करोड़ रुपये का नेट लॉस हुआ है। जबकि एक साल पहले की इसी तिमाही में कंपनी को 5 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

Last Updated- January 07, 2025 | 3:15 PM IST
Mobikwik

Mobikwik Q2 Results: फिनटेक कंपनी वन मोबिक्विक सिस्टम्स लिमिटेड (Mobikwik) ने मंगलवार (7 जनवरी) को अपनी दूसरी तिमाही के नतीजों का एलान कर दिया। कंपनी पिछले महीने ही शेयर बाजार में लिस्ट हुई है।

मोबिक्विक ने बताया कि 30 सितम्बर, 2024 को समाप्त चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उसे 3.6 करोड़ रुपये का नेट घाटा हुआ है। एक साल पहले की इसी तिमाही में कंपनी ने 5.2 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था।

मोबिक्विक (Mobikwik) ने शेयर बाजार को भेजी सूचना में बताया कि कंट्रीब्यूशन मार्जिन में सुधार से कंपनी का रेवेन्यू 2024-25 की सितम्बर तिमाही में सालाना आधार पर 42 प्रतिशत बढ़कर 293.66 करोड़ रुपये हो गया। यह एक साल पहले की इसी अवधि में यह 206 करोड़ रुपये था।

चालू वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही में कुल खर्च भी बढ़कर 287 करोड़ रुपये हो गया, जबकि वित्त वर्ष 2023-24 की इसी तिमाही में यह 196 करोड़ रुपये था। इसके अलावा कंपनी का कंट्रीब्यूशन मार्जिंग सितम्बर तिमाही में सालाना आधार पर 56.2% चढ़कर 117.9 करोड़ रुपये हो गया। जबकि एक साल पहले की इसी अवधि में यह 75.5 करोड़ रुपये था।

इनकम की वृद्धि की वजह ?

कंपनी ने बताया कि पेमेंट बिजनेस में वृद्धि की वजह से उसकी इनकम में इजाफा हुआ है। कंपनी की ग्रॉस मर्चैंडाइज वैल्यू (MGV) में चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में सालाना आधार पर 267.3% का जोरदार उछाल आया है।

कंपनी ने क्या कहा ?

वन मोबिक्विक सिस्टम्स लिमिटेड की एक्सेक्यूटिव डायरेक्टर, को-फाउंडर और सीएफओ उपासना टाकू ने कहा, “हम लिस्टिंग के बाद अपने पहले तिमाही नतीजों की घोषणा करते हुए रोमांचित हैं। यह मोबिक्विक की यात्रा में बड़ी उपलब्धि है। पेमेंट बिजनेस में मजबूत वृद्धि हमारे मजबूत कंट्रीब्यूशन मार्जिन को बनाए रखते हुए स्केल करने की हमारी क्षमता को दर्शाती है। कंपनी बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने और नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करके ग्रोथ और प्रॉफिटेबिलिटी पर काम करना जारी रखे हुए हैं।”

क्या करती है कंपनी ?

वन मोबिक्विक सिस्टम्स लिमिटेड (मोबिक्विक) सबसे बड़े डिजिटल वॉलेट में से एक है जो यूजर्स और व्यापारियों दोनों को भुगतान और फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स पेश करती है।

Advertisement
First Published - January 7, 2025 | 12:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement