facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

आरबीआई की रिटेल डिजिटल करेंसी में अब तक 7 लाख से ज्यादा लेनदेन

Advertisement
Last Updated- February 08, 2023 | 10:47 PM IST
20 banks have opened special accounts for trading in rupees: DGFT

भारतीय रिजर्व बैंक की रिटेल सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी प्रायोगिक परियोजना के तहत अभी तक करीब 7.70 लाख लेनदेन हुए हैं और इसके तहत इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों व मर्चेंट का आधार क्रमश: 50 हजार व 5 हजार है। केंद्रीय बैंक ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अब आरबीआई इसका दायरा बढ़ाने के लिए प्रायोगिक परियोजना में नौ और शहरों को जोड़ने पर विचार कर रहा है, जिसकी संख्या अभी पांच है। इसके अलावा परियोजना से पांच और बैंकों को जोड़ा जाएगा और धीरे-धीरे इसका विस्तार व्यवस्था में मौजूद सभी बैंकों तक कर दिया जाएगा। अभी आठ बैंक प्रायोगिक परियोजना में भागीदारी कर रहे हैं।

आरबीआई के डिप्टी गवर्नर टी रवि शंकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, कुछ दिन पहले तक कुल लेनदेन की संख्या करीब 7.70 लाख थी। लेकिन ये छोटी वैल्यू वाले लेनदेन हैं, लिहाजा रकम बहुत ज्यादा नहीं है।

उन्होंने इस तथ्य पर जोर दिया कि केंद्रीय बैंक खुदरा सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी को लेकर नपातुला तरीका अपना रहा है। हम चाहते हैं कि यह प्रक्रिया धीरे-धीरे आगे बढ़े। हम जल्दबाजी में कुछ नहीं चाहते। इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों व मर्चेंट को लेकर हमारे पास लक्ष्य है। हम इस पर धीरे-धीरे आगे बढ़ेंगे।

उन्होंने कहा, जैसा कि मैंने पहले कहा था, हम यह जाने बिना कि इसका संभावित असर क्या होगा, कुछ भी ऐसा नहीं करना चाहते और क्या ऐसे असर का प्रबंधन हो सकता है या नहीं।

आरबीआई ने खुदरा सीबीडीसी पर प्रायोगिक परियोजना पिछले साल 1 दिसंबर को शुरू की थी। इसमें शामिल होने वाले आठ बैंक हैं एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, येस बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक, एचडीएफसी बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक।

Advertisement
First Published - February 8, 2023 | 10:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement