facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Pharma Company ने 23 साल बाद दिया हर शेयर पर 20 पैसे डिविडेंड, जानें Q4 में कितनी रही कमाई!

Advertisement

कंपनी ने 24 साल बाद अपने निवेशकों को ₹0.20 का फाइनल डिविडेंड देने का ऐलान किया है। आखिरी बार कंपनी ने 2001 में ₹0.50 (इंटरिम) और ₹0.20 (फाइनल) का डिविडेंड दिया था।

Last Updated- May 13, 2025 | 10:46 AM IST
Morepen Laboratories

फार्मा सेक्टर की स्मॉलकैप कंपनी Morepen Laboratories Ltd ने 12 मई 2025 को अपने तिमाही और पूरे वित्त वर्ष के नतीजों का ऐलान किया। इसके साथ ही कंपनी ने 24 साल बाद अपने निवेशकों को ₹0.20 का फाइनल डिविडेंड देने का ऐलान किया है। आखिरी बार कंपनी ने 2001 में ₹0.50 (इंटरिम) और ₹0.20 (फाइनल) का डिविडेंड दिया था।

कंपनी ने क्या कहा?

Morepen Labs ने कहा कि उसके बोर्ड ने मार्च 2025 को खत्म हुए वित्त वर्ष के लिए ₹2 फेस वैल्यू वाले शेयर पर ₹0.20 का फाइनल डिविडेंड मंजूर किया है। हालांकि, यह डिविडेंड शेयरधारकों की मंजूरी पर निर्भर करेगा, जो आगामी वार्षिक आम बैठक (AGM) में ली जाएगी। कंपनी का बयान – “बोर्ड ने ₹2 फेस वैल्यू के प्रत्येक शेयर पर ₹0.20 का फाइनल डिविडेंड मंजूर किया है, जो वित्त वर्ष 2024-25 के लिए होगा,”

रिकॉर्ड डेट बाद में घोषित होगी

कंपनी ने डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट अभी घोषित नहीं की है। यह तारीख बाद में बताई जाएगी, जिससे पता चलेगा कि किस तारीख तक शेयर रखने वाले निवेशकों को डिविडेंड मिलेगा।

Q4 और FY25 के नतीजे कैसे रहे?

जनवरी-मार्च 2025 तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 31% घटकर ₹20 करोड़ रह गया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹29 करोड़ था। हालांकि, इस दौरान कंपनी की कुल आय बढ़कर ₹470 करोड़ रही, जो पिछले साल ₹427 करोड़ थी। पूरे वित्त वर्ष 2024-25 की बात करें तो कंपनी का कुल प्रॉफिट ₹118 करोड़ रहा, जो FY24 में ₹97 करोड़ था। इसी तरह, कुल आय ₹1,830 करोड़ रही, जो पिछले साल ₹1,704 करोड़ थी।

शेयर में दिखी तेजी

13 मई को Morepen Laboratories का शेयर 1.11% की गिरावट के साथ ₹59.71 पर ट्रेड कर रहा था। कंपनी का बाज़ार पूंजीकरण (Market Cap) अब ₹3,308 करोड़ से अधिक हो चुका है।

Advertisement
First Published - May 13, 2025 | 10:46 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement