facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Kalyan Jewelers मामले में Motilal Oswal AMC का बयान आ गया

Advertisement

पिछले दो हफ्ते में कल्याण ज्वैलर्स के शेयर में 37 फीसदी की गिरावट के पीछे एक वजह इसे भी बताया जा रहा है।

Last Updated- January 19, 2025 | 10:39 PM IST
Motilal Defence Fund
प्रतीकात्मक तस्वीर

मोतीलाल ओसवाल एएमसी ने रविवार को एक बयान जारी किया है जिसमें कहा गया है कि फर्म और उसके अधिकारियों पर अनैतिक तरीके से काम के हालिया आरोप पूरी तरह से गलत और आम लोगों को गुमराह करने की कोशिश है।

कंपनी ने बयान में कहा कि हम सोशल मीडिया पर कंपनी और उसके अधिकारियों के खिलाफ लगाए जा रहे ऐसे आधारहीन, दुर्भावनापूर्ण व बदनाम करने वाले आरोपों से इनकार करते हैं। ऐसे आधारहीन आरोप निहित स्वार्थ के साथ जानबूझकर हमारी फर्म व नेतृत्व की अच्छी साख को खराब करने की कोशिश है जो हमने दशकों में बनाई है।

पिछले कुछ हफ्तों में सोशल मीडिया पोस्टों में आरोप लगाए जा रहे हैं कि मोतीलाल ओसवाल एएमसी के अधिकारियों को कल्याण ज्वैलर्स में बड़े निवेश के लिए शायद रिश्वत दी गई है। यह अफवाह बनी रही जबकि ज्वैलर ने मजबूती के साथ पिछले हफ्ते ऐसी संभावनाओं को खारिज किया।

पिछले दो हफ्ते में कल्याण ज्वैलर्स के शेयर में 37 फीसदी की गिरावट के पीछे एक वजह इसे भी बताया जा रहा है। मोतीलाल ओसवाल म्युचुअल फंड की अग्रणी योजनाओं का कल्याण ज्वैलर्स में खासा निवेश किया है। मोतीलाल ओसवाल एएमसी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि फर्म और उसके अधिकारियों के खिलाफ इस्तीफे, अनैतिक तौर-तरीके अपनाने आदि से जुड़े आरोप पूरी तरह से गलत और जानबूझकर आम लोगों को गुमराह करने की कोशिश हैं।

 

बड़ी खबर! ITC की ‘अगली रणनीति’ क्या होगी, जानें सीधे ITC Chief चीफ संजीव पुरी से

 

Reliance (RIL) Q3 पर वर्ल्ड-क्लास 15 ब्रोकरेज फर्म्स के Analysis का महाकवरेज

 

 

 

 

Advertisement
First Published - January 19, 2025 | 10:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement