facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

600% डिविडेंड का ऐलान होते ही मोतीलाल ओसवाल के शेयर में उछाल! रिकॉर्ड डेट जान लीजिए

Advertisement

Q3 नतीजों के साथ कंपनी ने ₹6 प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया, शेयर में तेज उछाल देखने को मिला

Last Updated- January 28, 2026 | 2:46 PM IST
Motilal Oswal

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड ने मंगलवार, 27 जनवरी को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अपने शेयरधारकों को ₹6 प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड देने की घोषणा की है। यह फैसला कंपनी के बोर्ड ने Q3 FY26 के नतीजों के साथ लिया। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि यह डिविडेंड ₹1 फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर दिया जाएगा।

कंपनी ने डिविडेंड के लिए 31 जनवरी 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है। यानी इस तारीख तक जिन निवेशकों के नाम कंपनी के शेयर रजिस्टर में दर्ज होंगे, वही इस अंतरिम डिविडेंड के हकदार होंगे।

Q3 में मुनाफा स्थिर, आय में हल्की बढ़त

दिसंबर तिमाही में मोतीलाल ओसवाल का कंसॉलिडेटेड मुनाफा ₹566 करोड़ रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही के लगभग बराबर है। यानी सालाना आधार पर मुनाफे में खास बदलाव नहीं हुआ। हालांकि, कंपनी की आय में सुधार देखने को मिला। Q3 FY26 में कंपनी की कुल आय बढ़कर ₹2,112 करोड़ हो गई, जो एक साल पहले ₹1,993 करोड़ थी।

इस दौरान कंपनी का EBITDA 4 फीसदी से ज्यादा बढ़कर ₹1,105 करोड़ रहा, लेकिन मार्जिन में हल्की गिरावट दर्ज की गई। EBITDA मार्जिन 53.3 फीसदी से घटकर 52.3 फीसदी रह गया, जिससे लागत के दबाव के संकेत मिलते हैं।

अलग-अलग कारोबार में मिला मिला-जुला प्रदर्शन

कंपनी के एसेट मैनेजमेंट कारोबार ने शानदार प्रदर्शन किया। इस सेगमेंट में मुनाफा सालाना आधार पर 65 फीसदी बढ़कर ₹227 करोड़ पहुंच गया। म्यूचुअल फंड और प्राइवेट इनवेस्टमेंट में मजबूत ग्रोथ के चलते कंपनी का कुल AUM बढ़कर ₹1.89 लाख करोड़ हो गया।

प्राइवेट वेल्थ मैनेजमेंट कारोबार में मुनाफा ₹82 करोड़ रहा और AUM में 31 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। वहीं वेल्थ मैनेजमेंट सेगमेंट में कंपनी ने ₹181 करोड़ का मुनाफा कमाया, जहां ब्रोकरेज और डेरिवेटिव कारोबार में बाजार हिस्सेदारी मजबूत बनी रही।

कैपिटल मार्केट्स कारोबार से मुनाफा 15 फीसदी बढ़कर ₹70 करोड़ रहा। IPO और QIP सेगमेंट में कंपनी की स्थिति मजबूत रही। हाउसिंग फाइनेंस कारोबार में भी सुधार जारी रहा और मुनाफा बढ़कर ₹42 करोड़ पहुंच गया।

शेयर की चाल

डिविडेंड और नतीजों की घोषणा के दिन मोतीलाल ओसवाल का शेयर बाजार में दबाव में रहा। बुधवार को यह शेयर BSE पर 7.64 फीसदी चढ़कर ₹790 पर ट्रेड कर रहा था

Advertisement
First Published - January 28, 2026 | 2:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement