facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बोनस प्रस्ताव पर 7 फीसदी से ज्यादा चढ़ा मोतीलाल ओसवाल का शेयर

Advertisement

Motilal oswal share: बाजार के प्रतिभागियों ने कहा कि बोनस शेयर जारी करने के इरादे से संकेत मिलता है कि मार्च तिमाही का प्रदर्शन उत्साहजनक रह सकता है।

Last Updated- April 19, 2024 | 11:03 PM IST
Motilal Oswal

मोतीलाल ओसवाल फाइनैंशियल सर्विसेज का शेयर शुक्रवार को 7 फीसदी से ज्यादा चढ़ गया। इसकी वजह कंपनी का यह बयान रहा कि निदेशक मंडल बोनस शेयर जारी करने पर विचार कर रहा है। बोनस शेयर और मार्च तिमाही के नतीजों पर विचार के लिए निदेशक मंडल की बैठक 26 अप्रैल को होगी। कंपनी का शेयर 7.4 फीसदी चढ़कर 2,236 रुपये पर बंद हुआ और इस तरह से कंपनी का मूल्यांकन 33,315 करोड़ रुपये हो गया।

बाजार के प्रतिभागियों ने कहा कि बोनस शेयर जारी करने के इरादे से संकेत मिलता है कि मार्च तिमाही का प्रदर्शन उत्साहजनक रह सकता है। इस हफ्ते ब्रोकिंग फर्म ऐंजल वन और आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने मजबूत आंकड़े पेश किए हैं जिसका कारण ट्रेडिंग गतिविधियों में मजबूत वृद्धि और नए ग्राहकों का जुड़ाव है।

दिसंबर 2023 में मोतीलाल ओसवाल का नकद शेष 3,194 करोड़ रुपये था जबकि बैंक और अन्य समकक्ष नकदी 6,817.6 करोड़ रुपये थी। मौजूदा नियमों के तहत कोई कंपनी सिर्फ अपने फ्री रिजर्व से ही बोनस जारी कर सकती है। पिछले महीने एमके रिसर्च ने मोतीलाल ओसवाल फाइनैंशियल सर्विसेज का कवरेज शुरू किया और उसे खरीद की रेटिंग देते हुए 2,000 रुपये का कीमत लक्ष्य दिया था।

Advertisement
First Published - April 19, 2024 | 11:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement