facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मोतीलाल ओसवाल का शेयर 11 फीसदी उछला

Advertisement

Motilal Oswal Financial Share Price : Motilal Oswal की कुल आय भी पिछले साल की तुलना में 66 फीसदी बढ़कर 1,791 करोड़ रुपये हो गई।

Last Updated- January 24, 2024 | 10:08 PM IST
Motilal Oswal

मोतीलाल ओसवाल फाइनैंशियल सर्विसेज के शेयर में बुधवार को 11.3 फीसदी का उछाल आया, क्योंकि कंपनी का कर बाद लाभ (पीएटी) पिछले साल के मुकाबले 191 फीसदी बढ़कर 661 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

कंपनी की कुल आय भी पिछले साल की तुलना में 66 फीसदी बढ़कर 1,791 करोड़ रुपये हो गई। कंपनी का मुनाफा खर्चों में तुलनात्मक रूप से कम वृद्धि के कारण बढ़ा।

वित्तीय वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही में कुल खर्च 983 करोड़ रुपये था, जो वित्त वर्ष 2023 की समान अवधि की तुलना में 27 फीसदी अधिक है।

कंपनी ने जानकारी दी कि खुदरा ब्रोकिंग, संस्थागत इक्विटी और निवेश बैंकिंग वाले पूंजी बाजार कारोबार ने 202 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया, जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 44 फीसदी अधिक है। संपत्ति और धन प्रबंधन श्रेणी ने 17 फीसदी की वृद्धि के साथ 79 करोड़ रुपये का मुनाफा अर्जित किया।

Advertisement
First Published - January 24, 2024 | 10:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement