facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

आगाज पर मोतीसंस ज्वैलर्स का शेयर 88 फीसदी चढ़ा

Advertisement

मोतीसंस ज्वैलर्स आईपीओ में 88% की उछाल, मुथूट माइक्रोफिन और सूरज एस्टेट में गिरावट

Last Updated- December 26, 2023 | 10:06 PM IST
Indo Farm Equipment IPO

मोतीसंस ज्वैलर्स का शेयर मंगलवार को अपने निर्गम मूल्य 55 रुपये के मुकाबले 88 फीसदी से अधिक चढ़कर बंद हुआ। बीएसई पर कंपनी के शेयर की शुरुआत निर्गम मूल्य से 88.90 फीसदी की बढ़त के साथ 103.90 रुपये पर हुई। बाद में यह 98.34 फीसदी बढ़कर 109.09 रुपये पर पहुंच गया। अंत में यह 83.96 फीसदी की बढ़त के साथ 101.18 रुपये पर बंद हुआ।

एनएसई पर कंपनी का शेयर 98.18 फीसदी की उछाल के साथ 109 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। कारोबार के अंत में यह 88.27 फीसदी की बढ़त के साथ 103.55 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी का बाजार मूल्यांकन 996.08 करोड़ रुपये रहा।

मुथूट माइक्रोफिन का शेयर 9 फीसदी टूटा

मुथूट समूह की सूक्ष्म-वित्त इकाई मुथूट माइक्रोफिन के शेयर की मंगलवार को बाजार में खराब शुरुआत हुई और यह निर्गम मूल्य 291 रुपये के मुकाबले करीब 9 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ।

बीएसई पर कंपनी के शेयर ने निर्गम मूल्य से 4.46 फीसदी की गिरावट के साथ 278 रुपये पर शुरुआत की। बाद में यह 8.83 फीसदी गिरकर 265.30 रुपये पर आ गया। अंत में यह 8.52 फीसदी की गिरावट के साथ 266.20 रुपये पर बंद हुआ।

एनएसई पर कंपनी के शेयर 5.39 फीसदी की गिरावट के साथ 275.30 रुपये पर सूचीबद्ध हुए। अंत में यह 8.60 फीसदी की गिरावट के साथ 265.95 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी का बाजार मूल्यांकन 4,538.50 करोड़ रुपये रहा। मुथूट माइक्रोफिन के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निर्गम के आखिरी दिन बुधवार को 11.52 गुना आवेदन मिले थे।

सूरज एस्टेट डेवलपर्स का शेयर पहले दिन टूटा

सूरज एस्टेट डेवलपर्स का शेयर मंगलवार को बाजार में सूचीबद्ध होने के बाद निर्गम मूल्य 360 रुपये के मुकाबले करीब 7 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। बीएसई पर कंपनी के शेयर ने 4.5 फीसदी की गिरावट के साथ 343.80 रुपये पर शुरुआत की। बाद में यह 10 फीसदी गिरकर 323.95 रुपये पर आ गया। अंत में यह 7.13 फीसदी की गिरावट के साथ 334.30 रुपये पर बंद हुआ।

एनएसई पर कंपनी का शेयर 5.88 फीसदी की गिरावट के साथ 340 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। कारोबार के अंत में यह 6.97 फीसदी गिरकर 334.90 रुपये पर बंद हुआ। बीएसई पर कंपनी का बाजार मूल्यांकन 1,482.99 करोड़ रुपये रहा। सूरज एस्टेट डेवलपर्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बोली के अंतिम दिन बुधवार को 15.65 गुना आवेदन मिले थे।

एसबीआई ने मुथूट फिनकॉर्प के एनसीडी खरीदे

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने मुथूट फिनकॉर्प की ओर से जारी 200 करोड़ रुपये के गैर परिवर्तनीय ऋणपत्र (एनसीडी) खरीद लिए हैं। मुथूट पप्पचन समूह की प्रमुख कंपनी की ओर से जारी बयान के अनुसार, बॉन्ड की परिपक्वता अवधि पांच साल है और छमाही आधार पर ब्याज दिया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने निर्गम की कीमत का खुलासा नहीं किया।

Advertisement
First Published - December 26, 2023 | 9:54 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement