facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

MRF समेत 3 तगड़े स्टॉक्स में बन रहा मौका! ब्रेकआउट के कारण ब्रोकरेज ने ₹165200 तक का टारगेट रखा

Advertisement

MRF, Apollo Tyres और CG Power में तकनीकी संकेत मजबूत हैं; RSI और EMAs अपट्रेंड को सपोर्ट कर रहे हैं

Last Updated- September 03, 2025 | 8:29 AM IST
breakout stocks MRF Tyres

Breakout Stocks: शेयर बाजार में एक बार फिर कुछ स्टॉक्स तकनीकी चार्ट पर मजबूती दिखा रहे हैं। मजबूत वॉल्यूम, RSI और ब्रेकआउट पैटर्न यह इशारा कर रहे हैं कि इन शेयरों में आने वाले समय में जबरदस्त तेजी देखने को मिल सकती है। ऐसे माहौल में, Bonanza के सीनियर टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट कुनाल कांबले ने तीन ऐसे स्टॉक्स की पहचान की है जो निवेशकों को बढ़िया रिटर्न दे सकते हैं।

MRF Ltd

Buy above (इससे ऊपर खरीदें): ₹1,53,400

स्टॉप-लॉस: ₹1,47,500

टारगेट: ₹1,65,200

कुनाल कांबले के मुताबिक, MRF के शेयर ने अपने ऑल-टाइम हाई के ऊपर ब्रेकआउट दिया है और दिन के ऊपरी स्तरों के पास मजबूत वॉल्यूम के साथ क्लोजिंग की है। स्टॉक लगातार हायर हाई (HH) और हायर लो (HL) बना रहा है, जो अपट्रेंड का साफ संकेत है। यह सभी प्रमुख EMAs से ऊपर है और RSI-ADX भी तेजी को सपोर्ट कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: ₹4,280 तक जा सकते हैं ये दो शेयर! HDFC सिक्योरिटीज ने बताई बड़ी वजह

Apollo Tyres Ltd

Buy Range (खरीदारी की रेंज): ₹482–₹488

स्टॉप-लॉस: ₹455

टारगेट: ₹540–₹560

Bonanza के एनालिस्ट कुनाल कांबले का कहना है कि Apollo Tyres ने Inverse Head and Shoulders पैटर्न से ब्रेकआउट दिया है। शेयर ने ऊँचे वॉल्यूम पर पॉजिटिव क्लोजिंग की है और सभी प्रमुख EMAs के ऊपर ट्रेड कर रहा है। RSI और DI इंडिकेटर्स भी अपट्रेंड का समर्थन कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: HSBC ने साझा किए भारतीय शेयर बाजार के 5 दम और 4 जो​खिम

CG Power and Industrial Solutions Ltd

Buy Between (इन कीमतों के बीच खरीदें): ₹720–₹740

स्टॉप-लॉस: ₹645

टारगेट: ₹940–₹1000

कुनाल कांबले का मानना है कि CG Power ने कंसोलिडेशन फेज से ब्रेकआउट किया है। शेयर लगातार पॉजिटिव क्लोजिंग दे रहा है और मजबूत वॉल्यूम के साथ ऊपर जा रहा है। RSI और ADX इस तेजी को और मजबूती दे रहे हैं।

डिस्क्लेमर: यह लेख Bonanza के सीनियर टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट कुनाल कांबले की राय पर आधारित है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह लें।

Advertisement
First Published - September 3, 2025 | 8:29 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement