facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

MRF Q2FY26 results: मुनाफा 12% तक बढ़ा, ₹3 के अंतरिम डिविडेंड का किया ऐलान

Advertisement

जुलाई-सितंबर तिमाही में कंसोलिडेटेड शुद्ध लाभ 11.7% बढ़कर ₹525.64 करोड़; आय, EBITDA और मार्जिन में भी सुधार

Last Updated- November 14, 2025 | 1:13 PM IST
breakout stocks MRF Tyres

टायर बनाने वाली कंपनी एमआरएफ (MRF) ने शुक्रवार, 14 नवंबर को वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही (Q2FY26) के नतीजे घोषित किए। कंपनी का प्रदर्शन पिछले साल की तुलना में बेहतर रहा है। कंपनी ने बताया कि जुलाई–सितंबर 2024 तिमाही में उसका कंसोलिडेटेड शुद्ध लाभ 11.7% बढ़कर ₹525.64 करोड़ हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में मुनाफा ₹470.70 करोड़ था।

एमआरएफ की ऑपरेशंस से होने वाली आय भी 7.23% बढ़कर ₹7,378.72 करोड़ हो गई। पिछले साल यह आंकड़ा ₹6,881.09 करोड़ था। स्टैंडअलोन आधार पर, कंपनी का तिमाही मुनाफा 12.3% बढ़कर ₹511.59 करोड़ पर पहुंच गया, जबकि Q2FY25 में यह ₹455.43 करोड़ था।

कंपनी की स्टैंडअलोन आय भी 7.2% बढ़कर ₹7,249.68 करोड़ रही, जो पिछले साल ₹6,760.37 करोड़ थी।

इसके अलावा, कंपनी का EBITDA (ब्याज, टैक्स, डेप्रिशिएशन और अमोर्टाइजेशन से पहले की कमाई) 12% बढ़कर ₹1,090 करोड़ हो गया। EBITDA मार्जिन भी 60 बेसिस पॉइंट बढ़कर 15% पर पहुंच गया।

बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने ₹10 के फेस वैल्यू वाले प्रति शेयर पर ₹3 का अंतरिम डिविडेंड (30%) घोषित किया है। कंपनी ने शुक्रवार, 21 नवंबर 2025 को रिकॉर्ड डेट तय किया है, यानी उसी तारीख तक जिन शेयरधारकों के नाम रजिस्टर में होंगे, उन्हें डिविडेंड मिलेगा। अंतरिम डिविडेंड का भुगतान 5 दिसंबर 2025 या उसके बाद किया जाएगा।

Advertisement
First Published - November 14, 2025 | 1:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement