ग्लोबल इंडेक्स प्रोवाइडर MSCI ने अपने मई 2026 इंडेक्स रिव्यू में कई भारतीय कंपनियों को MSCI Global Standard Index में शामिल किया है। इस बार Adani Energy Solutions, Federal Bank, Indian Bank, Multi Commodity Exchange of India यानी MCX और National Aluminium Company (Nalco) को इंडेक्स में जगह मिली है। वहीं दूसरी तरफ Hyundai Motor India, Jubilant FoodWorks, Kalyan Jewellers और RVNL को MSCI India Index से बाहर कर दिया गया है। ये बदलाव 29 मई 2026 को बाजार बंद होने के बाद लागू होंगे।
MSCI Standard Index में भारत की हिस्सेदारी लगभग स्थिर रही है। पहले भारत का वेटेज 12.4 प्रतिशत था, जो अब 12.3 प्रतिशत हो गया है। वहीं इंडेक्स में भारतीय कंपनियों की संख्या 165 पर बनी हुई है।
MSCI Standard Index में Adani Power, BPCL, Nykaa, Oracle Financial Services Software और Trent जैसी कंपनियों का वेटेज बढ़ने वाला है। वहीं Bajaj Finance, Coal India, HUL, Infosys, ONGC, TCS, UltraTech Cement, HAL, Mahindra & Mahindra और Nestle India समेत करीब 75 कंपनियों का वेटेज घटेगा।
MSCI Smallcap Index में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला है। मई 2026 रिव्यू में 14 नए शेयर जोड़े गए हैं, जबकि 29 कंपनियों को बाहर किया गया है। नई शामिल कंपनियों में Aditya Infotech, Anthem Biosciences, Anupam Rasayan, Bluestone Jewellery, Emmvee Photovoltaic, Escorts Kubota, Fractal Analytics, IREDA, PhysicsWallah और Pine Labs जैसी कंपनियां शामिल हैं। वहीं Alok Industries, Bajaj Electricals, Blue Jet Healthcare, CE Info Systems, Cello World और Federal Bank समेत कई कंपनियों को Smallcap Index से बाहर कर दिया गया है।
MSCI दुनिया के सबसे बड़े ग्लोबल इंडेक्स प्रोवाइडर्स में से एक है। विदेशी निवेशक अक्सर MSCI इंडेक्स को ट्रैक करते हैं। किसी कंपनी के MSCI Index में शामिल होने से उसमें विदेशी निवेश बढ़ सकता है, जबकि बाहर होने पर शेयर पर दबाव देखने को मिल सकता है। MSCI समय-समय पर कंपनियों की मार्केट वैल्यू, लिक्विडिटी और फ्री-फ्लोट के आधार पर इंडेक्स में बदलाव करता है।