facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Muhurat Trading 2024: विशेष मुहूर्त सत्र में सेंसेक्स 448 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,300 के ऊपर

Advertisement

मुहूर्त कारोबार, दिवाली के अवसर पर शेयर बाजारों द्वारा आयोजित एक घंटे का सांकेतिक कारोबारी सत्र है, जो नए संवत वर्ष की शुरुआत का प्रतीक है।

Last Updated- November 01, 2024 | 7:09 PM IST
Muhurat Trading 2024: Sensex rises 448 points in special Muhurat session, Nifty above 24,300 विशेष मुहूर्त सत्र में सेंसेक्स 448 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,300 के ऊपर

Muhurat Trading 2024: नए संवत वर्ष 2081 की शुरुआत के अवसर पर आयोजित विशेष मुहूर्त कारोबार के शुरुआती सत्र में बीएसई सेंसेक्स लगभग 448 अंक चढ़ गया। इस दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक 447.90 अंक यानी 0.56 प्रतिशत बढ़कर 79,836.96 पर पहुंच गया। सेंसेक्स के सभी शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 150.10 अंक यानी 0.62 प्रतिशत बढ़कर 24,355.45 पर पहुंच गया। इसके 47 शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

Also read: Gold investment: संवत 2080 में सोने में 32% की तेजी, 2011 के बाद सबसे बड़ी बढ़त

सेंसेक्स में शामिल प्रमुख कंपनियों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा में 2.66 प्रतिशत, अदाणी पोर्ट्स में 1.42 प्रतिशत तथा टाटा मोटर्स में 1.35 प्रतिशत की तेजी आई। इसके अलावा एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, टाइटन, इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज तथा भारती एयरटेल में भी तेजी रही।

मुहूर्त कारोबार, दिवाली के अवसर पर शेयर बाजारों द्वारा आयोजित एक घंटे का सांकेतिक कारोबारी सत्र है, जो नए संवत वर्ष की शुरुआत का प्रतीक है।

Advertisement
First Published - November 1, 2024 | 7:09 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement