facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Mukka Protein IPO: देश की सबसे बड़ी फिश मील का आ रहा आईपीओ, निवेश करना चाहतें है तो पढ़ें पूरी डिटेल

Advertisement

फिश मील और फिश ऑइल इंडस्ट्री के रेवेन्यू में मुक्का प्रोटीन कुल बाजार हिस्सेदारी का 45-50% का योगदान करता है।

Last Updated- February 22, 2024 | 11:44 AM IST
fish meal company Mukka Protein IPO

अगर आप भी आईपीओ में निवेश करना चाहते हैं तो आपके लिए ये एक बड़ा मौका हो सकता है। देश की सबसे बड़ी फिश मील कंपनी अपना 225 करोड़ रुपये का आइपीओ अगले हफ्ते लेकर आने वाली है। कोस्टल कर्नाटक बेस्ड कंपनी Mukka Protein IPO 26 फरवरी को लॉन्च करने जा रही है।

कंपनी की बात करें तो मुक्का प्रोटीन देश में फिश मील और फिश ऑइल का सबसे बड़ा मैन्युफैक्चरर है। इसी के साथ कंपनी 15 से ज्यादा देशों में फिश मील सबसे बड़ा निर्यातक भी है।

25-30 रुपए प्रति शेयर हो सकती है Mukka Protein IPO की कीमत

IPO के तहत कंपनी के 8 करोड़ नए शेयर जारी होंगे। सूत्रों की मानें तो IPO की कीमत 25-30 रुपए प्रति शेयर के बीच होने की उम्मीद है। गौर करने वाली बात ये है कि मुक्का प्रोटीन का IPO पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है।

ये पढ़े: Thaai Casting IPO: आईपीओ का अलॉटमेंट हुआ फाइनल, ऐसे चेक करें ऑनलाइन स्टेटस

कंपनी के बारे में

मैंगलोर की कंपनी मुक्का प्रोटीन (Mukka Protein) भारत में फिश प्रोटीन इंडस्ट्री की बड़ी कंपनियों में से एक है। कंपनी फिश मील, फिश ऑइल और फिश सॉल्युबल पेस्ट बनाती है, जो एक्वा फिड, पोल्ट्री फिड और पेट फूड मैन्युफैक्चरिंग का एक जरूरी सामाग्री है। कंपनी के भारत में 6 प्लांट हैं।

क्रिसिल रिपोर्ट के मुताबिक, फिश मील और फिश ऑइल इंडस्ट्री के रेवेन्यू में मुक्का प्रोटीन कुल बाजार हिस्सेदारी का 45-50% का योगदान करता है। फिश मील, ऑइल और पेस्ट के लिए कंपनी की उत्पादन क्षमता सालाना 1.52 लाख मीट्रिक टन है।

ये पढ़े: Exicom Tele-Systems IPO: 27 फरवरी को खुलेगा आईपीओ, प्राइस बैंड 135-142 रुपये पर तय

कंपनी की वित्तीय सेहत

वित्तीय सेहत की बात करें तो बीते तीन सालों में कंपनी की फाइनेंशियल हालत में तेजी आई है। ऑपरेशन से कंपनी का रेवेन्यू FY23 में 53 फीसदी की दर से बढ़ाष

FY22 और FY23 में कंपनी का EBITDA क्रमशः 22 फीसदी और 40 फीसदी की दर से बढ़ा। पिछले 3 सालों में कंपनी का मार्जिन भी लगातार बढ़ा है।

Advertisement
First Published - February 22, 2024 | 11:44 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement