facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Mukka Proteins IPO : आज खुल गया मुक्का प्रोटीन्स का आईपीओ, पैसा लगाने से पहले जाने लें जरूरी डिटेल्स

Advertisement

मुक्का प्रोटीन्स के आईपीओ का साइज 224 करोड़ रुपये है। इसमें 1 रुपये के फेस वेल्यू पर 8,00,00,000 इक्विटी शेयरों का एक फ्रेश इश्यू शामिल है।

Last Updated- February 29, 2024 | 10:22 AM IST
Quality Power IPO

Mukka Proteins IPO opens: मुक्का प्रोटीन्स का आईपीओ आज गुरुवार, 29 फरवरी को सब्सक्राइब करने के लिए खुल गया है और यह सोमवार यानी 4 मार्च को बंद होगा। मुक्का प्रोटीन्स आईपीओ ने बुधवार, 28 फरवरी को एंकर निवेशकों से 67.20 करोड़ रूपए जुटाए।

7 मार्च को होगी Mukka Protein IPO लिस्टिंग

शेयरों की लिस्टिंग 7 मार्च को शेयर बाजारों में होगी। आईपीओ में 224 करोड़ रुपये के 8 करोड़ नए शेयर जारी होंगे। फेडेक्स सिक्योरिटीज इस इश्यू का मर्चेंट बैंकर है, जबकि कैमियो कॉरपोरेट सर्विसेज रजिस्ट्रार है।

कितना है प्राइस बैंड ?

मुक्का प्रोटीन्स आईपीओ का प्राइस बैंड (Mukka Proteins Price Band) 1 रुपये फेस वेल्यू पर प्रति इक्विटी शेयर 26 से 28 रुपये के बीच तय किया गया है। मुक्का प्रोटीन्स आईपीओ के एक लॉट का साइज 535 इक्विटी शेयर है।

किसके लिए कितना हिस्सा रिजर्व ?

मुक्का प्रोटीन्स के आईपीओ में क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए इश्यू में 50% से ज्यादा शेयर रिजर्व नहीं है। गैर-संस्थागत संस्थागत निवेशकों (NII) के लिए 15% और रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए आईपीओ का35% रिजर्व है।

यह भी पढ़ें: Platinum Industries IPO : दांव लगाने का आज आखिरी मौका, जानें ग्रे मार्केट से कैसा मिल रहा रिस्पांस

मुक्का प्रोटीन्स का आईपीओ साइज ?

मुक्का प्रोटीन्स के आईपीओ का साइज 224 करोड़ रुपये है। इसमें 1 रुपये के फेस वेल्यू पर 8,00,00,000 इक्विटी शेयरों का एक फ्रेश इश्यू शामिल है। यह पूरी तरह से एक फ्रेश इश्यू है और इसमें OFS यानी ऑफर फॉर सेल शामिल नहीं है।

आईपीओ के जरिये जुटाई जाने वाली राशि का क्या करेगी कंपनी ?

कंपनी आईपीओ से प्राप्त 120 करोड़ रुपये की राशि का इस्तेमाल कार्यशील पूंजी की जरूरतों को पूरा करने के लिए करेगी। वह अपनी सहायक कंपनी एंटो प्रोटीन्स में 10 करोड़ रुपये तक का निवेश करेगी।

इसके अलावा इसका एक हिस्सा वह सामान्य कंपनी कामकाज पर खर्च करेगी। बाजार सूत्रों के अनुसार, आईपीओ का आकार 175 करोड़ रुपये से 200 करोड़ रुपये के बीच होगा।

क्या करती हैं Mukka Proteins ?

मैंगलोर की कंपनी मुक्का प्रोटीन (Mukka Protein) भारत में फिश प्रोटीन इंडस्ट्री की बड़ी कंपनियों में से एक है। कंपनी फिश मील, फिश ऑइल और फिश सॉल्युबल पेस्ट बनाती है, जो एक्वा फिड, पोल्ट्री फिड और पेट फूड मैन्युफैक्चरिंग का एक जरूरी सामाग्री है। कंपनी के भारत में 6 प्लांट हैं।

क्रिसिल रिपोर्ट के मुताबिक, फिश मील और फिश ऑइल इंडस्ट्री के रेवेन्यू में मुक्का प्रोटीन कुल बाजार हिस्सेदारी का 45-50% का योगदान करता है। फिश मील, ऑइल और पेस्ट के लिए कंपनी की उत्पादन क्षमता सालाना 1.52 लाख मीट्रिक टन है।

कैसी है कंपनी की फाइनेंशियल हेल्थ ?

फाइनेंशियल हेल्थ की बात करें तो बीते तीन सालों में कंपनी की फाइनेंशियल हालत में तेजी आई है। ऑपरेशन से कंपनी का रेवेन्यू FY23 में 53 फीसदी की दर से बढ़ा। FY22 और FY23 में कंपनी का EBITDA क्रमशः 22 फीसदी और 40 फीसदी की दर से बढ़ा। पिछले 3 सालों में कंपनी का मार्जिन भी लगातार बढ़ा है।

Advertisement
First Published - February 29, 2024 | 10:22 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement