facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

₹30 का मोटा डिविडेंड! दिग्गज गोल्ड लोन कंपनी का निवेशकों को बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्ते

Advertisement

दिग्गज गोल्ड लोन कंपनी मुथूट फाइनेंस ने ₹30 डिविडेंड की घोषणा की है और अब कंपनी इंश्योरेंस बिजनेस में उतरने की तैयारी कर रही है, जिससे निवेशकों में भारी उत्साह है

Last Updated- April 11, 2026 | 1:55 PM IST
dividend
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

Muthoot Finance Dividend: देश की दिग्गज गोल्ड लोन कंपनी मुथूट फाइनेंस (Muthoot Finance) ने निवेशकों के लिए अपना पिटारा खोल दिया है। शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026 को हुई बोर्ड मीटिंग में कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 30 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दे दी है। यह फेस वैल्यू का करीब 300% पेआउट है, जो शेयरधारकों के लिए एक बड़ी खबर है।

किसे मिलेगा फायदा और कब तक आएगा पैसा?

अगर आपके पोर्टफोलियो में मुथूट फाइनेंस के शेयर हैं, तो यह जान लेना जरूरी है कि इस डिविडेंड का लाभ किन्हें मिलेगा। कंपनी ने इसके लिए 17 अप्रैल 2026 को ‘रिकॉर्ड डेट’ तय किया है। यानी इस तारीख तक जिन निवेशकों के पास कंपनी के शेयर होंगे, वे डिविडेंड पाने के हकदार होंगे। बोर्ड ने यह भी साफ किया है कि डिविडेंड की यह राशि घोषणा के 30 दिनों के भीतर शेयरधारकों के खातों में क्रेडिट कर दी जाएगी।

Also Read: Stock Market Today: आज खुला है बाजार, लेकिन जेब पर नहीं पड़ेगा कोई असर! NSE-BSE पर हो रही ट्रेडिंग, चेक करें डीटेल

इंश्योरेंस की दुनिया में कदम रखने की तैयारी

सिर्फ डिविडेंड ही नहीं, मुथूट फाइनेंस ने भविष्य के लिए भी बड़े संकेत दिए हैं। कंपनी अब गोल्ड लोन के साथ-साथ ‘इंश्योरेंस कॉर्पोरेट एजेंसी’ के बिजनेस में भी उतरने की योजना बना रही है। इसके लिए कंपनी अपने ‘मेमोरेंडम ऑफ एसोसिएशन’ (MoA) में बदलाव करने जा रही है, जिसके लिए अब शेयरधारकों की इजाजत ली जाएगी। इस कदम से साफ है कि मुथूट फाइनेंस अपनी सेवाओं का दायरा बढ़ाकर कमाई के नए रास्ते तलाश रही है।

बाजार में दिखा उत्साह

इन फैसलों का असर शेयर बाजार पर भी साफ नजर आया। 10 अप्रैल को बाजार बंद होने तक एनएसई (NSE) पर मुथूट फाइनेंस का शेयर 2.84% की बढ़त के साथ 3,573.90 रुपये पर बंद हुआ। दोपहर 3:00 बजे शुरू हुई बोर्ड मीटिंग करीब डेढ़ घंटे तक चली, जिसमें कंपनी के भविष्य और शेयरधारकों की वैल्यू बढ़ाने के लिए इन महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगाई गई।

Advertisement
First Published - April 11, 2026 | 1:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement