facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मुथूट माइक्रोफिन का IPO 18 दिसंबर को खुलेगा, 960 करोड़ रुपये जुटाने की योजना

Advertisement

मुथूट माइक्रोफिन का आईपीओ: 277-291 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड

Last Updated- December 13, 2023 | 10:34 PM IST
IPO

गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी-एमएफआई) मुथूट माइक्रोफिन का IPO 18 दिसंबर को खुलेगा और 20 दिसंबर 2023 को बंद होगा। इस IPO के लिए 10 रुपये के अंकित मूल्य के साथ 277 रुपये से 291 रुपये के बीच कीमत दायरा तय किया गया है। मुथूट फिनकॉर्प की केरल स्थित सहायक इकाई ने इस IPO से 960 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई है।

इस IPO से कंपनी का पूंजी आधार मजबूत होने की संभावना है। इस IPO में 760 करोड़ रुपये नए शेयरों की बिक्री और 200 करोड़ रुपये बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है।

ओएफएस में थॉमस जॉन मुथूट द्वारा 16.36 करोड़ रुपये मूल्य के इक्विटी शेयर, थॉमस मुथूट से 16.38 करोड़ रुपये, प्रीति जॉन मुथूट से 33.74 करोड़ रुपये, रेमी थॉमस से 33.39 करोड़ रुपये और नीना जॉर्ज से 33.77 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की जाएगी। इसके अलावा, ग्रेटर पैसीफिक कैपिटल डब्ल्यूआईवी भी इस व्यवसाय में 50 करोड़ रुपये की बिक्री करेगी।

IPO के बाद कंपनी में इस परिवार की हिस्सेदारी 59 प्रतिशत से घटकर 50.5 प्रतिशत रह जाएगी। वहीं प्रवर्तकों का हिस्सा 10 प्रतिशत से घटकर 5 प्रतिशत रह जाएगा। IPO से प्राप्त राशि का इस्तेमाल कंपनी की आगामी पूंजी जरूरतें पूरी करने में किया जाएगा।

कंपनी का मुनाफा वित्त वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही में बढ़कर 205.26 करोड़ रुपये हो गया था, जो एक साल पहले की समान अवधि में 12.47 करोड़ रुपये था। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, ऐक्सिस कैपिटल, जेएम फाइनैंशियल और एसबीआई कैपिटल मार्केट्स इस IPO के लिए लीड मैनेजर हैं। वहीं केफिन टेक्नोलॉजीज रजिस्ट्रार है।

Advertisement
First Published - December 13, 2023 | 10:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement