facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Mutual Fund का छा रहा खुमार, जनवरी में 46.7 लाख निवेशकों ने खोला अकाउंट  

Advertisement

जनवरी में खुले Mutual Fund के नए अकाउट्स की संख्या वर्ष 2023 के औसत मासिक आंकड़ों की तुलना में दोगुना से भी अधिक है।

Last Updated- February 20, 2024 | 6:45 PM IST
Changes in mutual fund and demat nomination rules, now investors will be able to make 10 people as nominees. म्युचुअल फंड और डीमैट नॉमिनेशन नियमों में बदलाव, अब निवेशक बना सकेंगे 10 लोगों को नॉमिनी

Mutual Fund: म्यूचुअल फंड का खुमार निवेशकों पर जमकर छा रहा है। इस उद्योग का आकार जनवरी महीने में 46.7 लाख निवेशकों के अकाउंट जुड़ने से और बढ़ गया। म्यूचुअल फंड को लेकर बढ़ती जागरूकता और डिजिटलीकरण के माध्यम से लेनदेन में हुई आसानी के कारण यह तेजी आई है।

पिछले साल हर महीने औसतन 22.3 लाख अकाउंट खुले

जनवरी में खुले म्यूचुअल फंड के नए अकाउट्स की संख्या वर्ष 2023 के औसत मासिक आंकड़ों की तुलना में दोगुना से भी अधिक है। बीते साल प्रति माह औसतन 22.3 लाख खाते खुले थे। दिसंबर, 2023 में दर्ज कुल 16.49 करोड़ अकाउंट्स की तुलना में जनवरी, 2024 में लगभग तीन प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है।

म्यूचुअल फंड अकाउंट्स की कुल संख्या 16.96 करोड़ हुई

एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, अकाउंट्स की संख्या बढ़ने से म्यूचुअल फंड अकाउंट्स की कुल संख्या 16.96 करोड़ हो गई है। यह एक साल पहले पंजीकृत 14.28 करोड़ खातों की तुलना में 19 प्रतिशत अधिक है।

Also read: Vibhor Steel Tubes Share: 181% प्रीमियम पर लिस्टिंग के बाद विभोर स्टील ट्यूब्स के शेयरों में अपर सर्किट लगा

डिजिटल चैनलों के माध्यम से जुड़ रहे निवेशक

पिछले कुछ वर्षों में, म्यूचुअल फंड फोलियो में उछाल का नेतृत्व Gen-Y और Gen-Z निवेशकों ने किया है। मिलेनियल्स, जिन्हें Gen Y के रूप में भी जाना जाता है, को आमतौर पर 1981 और 1996 के बीच पैदा हुए लोगों के रूप में परिभाषित किया जाता है। जेनरेशन जेड, या Gen-Z, वे हैं जिनका जन्म 1997 और 2012 के बीच हुआ है। दिलचस्प बात यह है कि अधिकांश नए निवेशक म्यूचुअल फंड क्षेत्र में प्रवेश के लिए डिजिटल चैनलों का रास्ता अपना रहे हैं।

(भाषा के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - February 20, 2024 | 6:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement