facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

म्युचुअल फंडों ने HDFC बैंक में खरीदे 46,000 करोड़ रुपये के शेयर

Advertisement

एचडीएफसी बैंक में म्युचुअल फंडों की शेयरधारिता दिसंबर 2023 के 19.5 प्रतिशत से बढ़कर जून 2024 में 24.8 प्रतिशत हो गई।

Last Updated- July 12, 2024 | 9:47 PM IST
म्युचुअल फंडों ने HDFC बैंक में खरीदे 46,000 करोड़ रुपये के शेयर, Mutual funds bought shares worth Rs 46,000 crore in HDFC Bank

वर्ष 2024 के पहले 6 महीनो में म्युचुअल फंडों ने एचडीएफसी बैंक में 46,100 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीदारी की। नुवामा अल्टरनेटिव ऐंड क्वांटिटेटिव रिसर्च के आंकड़ों के अनुसार यह 2023 के आखिरी तीन महीनों में दर्ज बिकवाली के रुझान के विपरीत है।

एचडीएफसी बैंक में म्युचुअल फंडों की शेयरधारिता दिसंबर 2023 के 19.5 प्रतिशत से बढ़कर जून 2024 में 24.8 प्रतिशत हो गई। साथ ही साथ विदेशी पोर्टफोलियो निवेश (एफपीआई) शेयरधारिता 52.3 प्रतिशत से घटकर 47.2 प्रतिशत रह गई।

बैंक का शेयर तीसरी तिमाही के नतीजों के बाद जनवरी में 14 प्रतिशत से ज्यादा गिर गया था। शेयर में एफपीआई की भारी बिकवाली से दबाव बढ़ गया था। मार्च और जून के अंत के बीच यह शेयर करीब 20 प्रतिशत चढ़ने में कामयाब रहा। विश्लेषकों के अनुसार एचडीएफसी बैंक में म्युचुअल फंडों की खरीदारी सस्ते मूल्यांकन और पैसिव फंडों में बढ़ते निवेश की वजह से बढ़ गई थी।

हालांकि चालू वित्त वर्ष के लिए पहली तिमाही के आंकड़ों की घोषणा के बाद इस महीने शेयर पर दबाव फिर से बढ़ गया। इसके बाद वैश्विक ब्रोकरेज फर्म बोफा ने शेयर की रेटिंग खरीदें से बदलकर तटस्थ कर दी है।

Advertisement
First Published - July 12, 2024 | 9:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement