facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

शेयर बाजार के मजबूत प्रदर्शन से Mutual Fund खुश, 2024 में शेयरों में किया 1.3 लाख करोड़ रुपये का निवेश

Advertisement

म्यूचुअल फंड ने 2024 में सबसे अधिक खरीदारी मार्च में की और इस दौरान शुद्ध निवेश 44,233 करोड़ रुपये रहा।

Last Updated- May 19, 2024 | 3:22 PM IST
Mutual Fund

म्यूचुअल फंड उद्योग (MF) ने इस साल भारतीय शेयरों में मजबूत भरोसा दिखाया और लगभग 1.3 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया। यह वृद्धि मुख्य रूप से खुदरा निवेशकों के बढ़े हुए भरोसे और शेयर बाजार के मजबूत प्रदर्शन के चलते हुई।

ट्रेडजिनी के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) त्रिवेश डी ने कहा कि म्यूचुअल फंड भारतीय बाजार की अंतर्निहित वृद्धि क्षमता को प्राथमिकता देते हैं और चुनाव जैसी अल्पकालिक घटनाओं से कम प्रभावित होते हैं। उन्होंने कहा कि प्रभावशाली लोगों और उद्योग के दिग्गजों के आश्चर्यजनक उदाहरणों के कारण व्यवस्थित निवेश योजनाओं (SIP) में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी है।

Also read: FPI: विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने मई में अब तक की 28,200 करोड़ रुपये की निकासी, दो बड़ी वजह

त्रिवेश ने कहा कि ऐसे निवेशक, जो आमतौर पर बाजारों से दूर रहना चाहते हैं, उन्होंने म्यूचुअल फंड के जरिये निवेश करना शुरू किया है। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के आंकड़ों के अनुसार, चालू महीने के पहले पखवाड़े में म्यूचुअल फंड ने 26,038 करोड़ रुपये और अप्रैल में 20,155 करोड़ रुपये का निवेश किया।

म्यूचुअल फंड ने 2024 में सबसे अधिक खरीदारी मार्च में की और इस दौरान शुद्ध निवेश 44,233 करोड़ रुपये रहा। उन्होंने फरवरी में 14,295 करोड़ रुपये और जनवरी में 23,010 करोड़ रुपये का निवेश किया। आंकड़ों के मुताबिक ,इक्विटी में म्यूचुअल फंड का निवेश 2024 में (16 मई तक) लगभग 1.3 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

Advertisement
First Published - May 19, 2024 | 3:22 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement