facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

म्यूचुअल फंडों ने सिल्वर ETF फंड ऑफ फंड्स में निवेश पर लगी पाबंदी हटाई

Advertisement

टाटा म्युचुअल फंड ने शुक्रवार को कहा कि उसने अपने सिल्वर एफओएफ में एकमुश्त निवेश लेना फिर से शुरू कर दिया है

Last Updated- October 24, 2025 | 9:51 PM IST
Gold and Silver ETF NAV Calculation Formula
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

म्यूचुअल फंडों ने सिल्वर एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) फंड ऑफ फंड्स (एफओएफ) योजनाओं में निवेश पर लगाई पाबंदी हटा दी हैं। इसकी वजह आपूर्ति की बाधाएं कम होना और चांदी बाजार में प्रीमियम सामान्य होना है। 

टाटा म्युचुअल फंड ने शुक्रवार को कहा कि उसने अपने सिल्वर एफओएफ में एकमुश्त निवेश लेना फिर से शुरू कर दिया है। फंड हाउस ने कहा, बाजार की सामान्य स्थिति को देखते हुए 24 अक्टूबर, से इस योजना में सभी एकमुश्त निवेश, स्विच-इन और नए एसआईपी/एसटीपी पंजीकरण फिर से शुरू करने का फैसला किया गया है।

बाजार में उथल-पुथल का हवाला देते हुए अपने ईटीएफ फंड ऑफ फंड्स बंद करने वाले अन्य फंड हाउसों ने भी अपनी योजनाओं को नए निवेश के लिए खोल दिया है। 20 अक्टूबर से आदित्य बिड़ला सन लाइफ, एचडीएफसी, कोटक और ऐक्सिस ने प्रतिबंध हटा लिए हैं। केवल एसबीआई ने अभी तक अपने सिल्वर ईटीएफ फंड ऑफ फंड्स को एकमुश्त निवेश और स्विच-इन निवेश के लिए नहीं खोला है।  वैश्विक स्तर पर चांदी की कीमतें 50 डॉलर प्रति औंस के पार जाने के बाद 9 अक्टूबर से लगातार पांच सत्रों तक सिल्वर ईटीएफ 5 से 10 फीसदी के प्रीमियम पर कारोबार कर रहे थे। हाजिर चांदी की वैश्विक कमी के कारण पैदा हुए इस अंतर की वजह से कई फंडों ने अपने सिल्वर एफओएफ में नए निवेश को अस्थायी रूप से रोक दिया था। लेकिन आपूर्ति की किल्लत खत्म होते ही प्रीमियम भी जल्द ही समाप्त हो गया।

विश्लेषकों के अनुसार वैश्विक स्तर पर कीमतों में गिरावट के कारण मांग में भी कमी आई है। सिल्वर ईटीएफ की कीमतें 15 अक्टूबर को अपने सर्वकालिक उच्चतम स्तर से 20 फीसदी से अधिक नीचे हैं। 

Advertisement
First Published - October 24, 2025 | 9:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement