facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

म्यूचुअल फंड ने 2022-23 में इक्विटी में 1.82 लाख करोड़ रुपये का इन्वेस्टमेंट किया

Advertisement
Last Updated- April 10, 2023 | 7:03 PM IST
March 31 deadline: Relief for mutual fund investors on re-KYC directive March 31 deadline: Mutual Fund निवेशकों के लिए राहत की बड़ी खबर, मगर ये काम नहीं किया तो 1 अप्रैल से रोक दी जाएगी KYC

म्यूचुअल फंड (mutual fund) ने वित्त वर्ष 2022-23 में घरेलू शेयरों में 1.82 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया। इसमें खुदरा निवेशकों की मजबूत भागीदारी का प्रमुख योगदान रहा। इसके अलावा बाजार में सुधार के कारण मूल्यांकन आकर्षक होने के चलते भी म्यूचुअल फंड ने अपना निवेश बढ़ाया।

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (Sebi) के आंकड़ों के मुताबिक म्यूचुअल फंड ने वित्त वर्ष 2021-22 में इक्विटी में 1.81 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया था।

इससे पहले 2020-21 में यह आंकड़ा 1.2 लाख करोड़ रुपये था। बजाज कैपिटल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक राजीव बजाज ने कहा कि चालू वित्त वर्ष के लिए इक्विटी निवेश में अगली दो तिमाहियों में सुधार शुरू हो जाएगा। ऐसा अमेरिका में महंगाई कम होने और अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व द्वारा नीतिगत रुख में नरमी के चलते होगा। दीर्घकाल में विकसित अर्थव्यवस्थाओं में धीमी वृद्धि की आशंका है, जबकि भारत की वृद्धि संभावना अपेक्षकृत अच्छी है।

उन्होंने कहा कि सरकार की अनुकूल नीतियों के साथ ही निवेश आधारित वृद्धि (पूंगीगत व्यय से बढ़ावा) और बैंकों के बेहतर नतीजों के चलते निकट भविष्य में आय बढेगी। इसके अलावा पीएलआई (उत्पादन से जुड़े प्रोत्साहन) नीति और ‘चीन के अलावा एक और’ अभियान से मदद मिलने का अनुमान है।

बजाज ने कहा, ”इसलिए ज्यादातर निवेशक भारत की वृद्धि संभावना पर उत्साहित हैं और उनके लिए भारतीय इक्विटी से बेहतर क्या हो सकता है।”

अरिहंत कैपिटल की श्रुति जैन ने कहा कि उचित मूल्यांकन के कारण म्यूचुअल फंड ने इक्विटी में निवेश बढ़ाया। सेबी के आंकड़ों के मुताबिक 2022-23 में म्यूचुअल फंडों ने शुद्ध रूप से 1.82 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया है।

Advertisement
First Published - April 10, 2023 | 7:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement