facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Navratna PSU को मिला 850 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, दामोदर वैली और हाउसिंग मंत्रालय ने दिए ठेके

Advertisement

हालांकि, शेयर बाजार में इसका फायदा नहीं दिखा। NBCC का स्टॉक 4.56% गिरकर 81.76 रुपये पर ट्रेड कर रहा है।

Last Updated- February 14, 2025 | 6:23 PM IST
NBCC Ltd targets to reach a consolidated order book of Rs 1 lakh crore by March next year NBCC के CMD ने कंपनी के लक्ष्य का खुलासा किया, साथ ही बताया कि कंपनी कैसे इस लक्ष्य को पूरा करेगी।

सरकारी कंस्ट्रक्शन कंपनी NBCC (इंडिया) के लिए खुशखबरी है। कंपनी को दामोदर वैली कॉरपोरेशन (DVC) और हाउसिंग मिनिस्ट्री से 851.69 करोड़ रुपये के नए ठेके मिले हैं। ये ठेके निर्माण और मेंटेनेंस सेवाओं से जुड़े हैं, जो NBCC के बिजनेस को और मजबूती देंगे।

NBCC को DVC से 776.75 करोड़ रुपये का ठेका मिला है, जिसके तहत उसे दुर्गापुर, कोडरमा और रघुनाथपुर में टाउनशिप तैयार करनी है। इसके अलावा, कोलकाता के न्यू टाउन में DVC का नया प्रशासनिक भवन भी बनाएगी। दूसरी ओर, आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय ने कंपनी को नई मोती बाग GPRA कॉम्प्लेक्स के मेंटेनेंस का काम सौंपा है। ये ठेका दो साल के लिए दिया गया है और इसकी कुल कीमत 74.94 करोड़ रुपये है।

NBCC फिलहाल तीन बड़े क्षेत्रों में काम करती है— प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंसी, रियल एस्टेट, और इंजीनियरिंग व कंस्ट्रक्शन (EPC)। कंपनी का प्रदर्शन भी मजबूत रहा है। Q3 FY25 में इसका शुद्ध मुनाफा 25.41% बढ़कर 142.43 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 113.57 करोड़ रुपये था। राजस्व भी 16.65% बढ़कर 2,826.95 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

हालांकि, शेयर बाजार में इसका फायदा नहीं दिखा। NBCC का स्टॉक 4.56% गिरकर 81.76 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि ये नए ठेके कंपनी के शेयर को कितनी मजबूती देते हैं।

Advertisement
First Published - February 14, 2025 | 6:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement