facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Navratna PSU ने Q3 नतीजों के साथ किया ₹4.25 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान, जानें रिकॉर्ड डे

Advertisement

कॉनकोर का प्रॉफिट ₹340.5 करोड़ रहा, जो पिछले साल की इसी तिमाही के ₹325.8 करोड़ से करीब 4.5% ज्यादा है।

Last Updated- January 31, 2025 | 6:27 AM IST
PSU Stock
Representative image

कॉनटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (CONCOR) ने वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही के नतीजे पेश कर दिए हैं, और इसके साथ ही शेयरधारकों के चेहरे पर मुस्कान लाने वाली खबर भी दी है। कंपनी ने तीसरा अंतरिम डिविडेंड घोषित करते हुए 85% यानी ₹4.25 प्रति शेयर की रकम देने का ऐलान किया है। अगर आप कंपनी के शेयर रखते हैं तो यह आपके लिए बड़ा फायदा साबित हो सकता है।

अब अगर बात करें कंपनी के परफॉर्मेंस की, तो इस तिमाही के नतीजे कुछ खास नहीं रहे, लेकिन हल्की-फुल्की बढ़त ज़रूर देखने को मिली। कॉनकोर का प्रॉफिट ₹340.5 करोड़ रहा, जो पिछले साल की इसी तिमाही के ₹325.8 करोड़ से करीब 4.5% ज्यादा है। हालांकि, कुल रेवेन्यू में हल्की गिरावट आई है और यह ₹2,208 करोड़ पर पहुंच गया, जो पिछले साल ₹2,211 करोड़ था।

लेकिन असली चिंता EBITDA को लेकर है, जहां 10% की गिरावट दर्ज की गई है। EBITDA अब ₹465 करोड़ पर आ गया है और इसका मार्जिन भी घटकर 21.1% रह गया है। इसका मतलब है कि कंपनी को अपने खर्चों पर थोड़ा और ध्यान देने की जरूरत होगी।

डिविडेंड पाने का मौका न चूकें

अगर आप कॉनकोर के शेयरधारक हैं, तो 2 फरवरी, 2025 तक अपने शेयर होल्ड रखें, क्योंकि यही रिकॉर्ड डेट है। इस तारीख तक जिनके पास कंपनी के शेयर होंगे, उन्हें डिविडेंड का फायदा मिलेगा। इसके बाद शेयर खरीदने वालों को यह मौका नहीं मिलेगा।

ALSO READ: हर शेयर पर ₹50 डिविडेंड का तोहफा! मुनाफा गिरने के बीच Cement कंपनी ने किया ऐलान

डिविडेंड का भुगतान 18 फरवरी, 2025 से शुरू हो जाएगा और कंपनी इसे सीधे आपके बैंक खाते में ट्रांसफर करेगी।

पिछले साल भी दिया था डिविडेंड

कॉनकोर का रिकॉर्ड डिविडेंड देने में शानदार रहा है। पिछले साल भी कंपनी ने नवंबर में ₹3.25 प्रति शेयर का डिविडेंड दिया था। इसके पहले सितंबर और अगस्त में ₹2-₹2 प्रति शेयर की घोषणा की थी, जबकि फरवरी में ₹4 प्रति शेयर का डिविडेंड मिला था।

Advertisement
First Published - January 31, 2025 | 6:27 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement