facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

NBFC कंपनी के पहले Stock split की तारीख आई नजदीक, अब ₹10 की जगह ₹1 में मिलेगा एक शेयर

Advertisement

11 अप्रैल को होगा रिकॉर्ड डेट, निवेशकों को शेयर होल्डिंग में मिलेगा 10 गुना फायदा

Last Updated- April 10, 2025 | 6:47 PM IST
Stock split

Enbee Trade & Finance Ltd ने अपने शेयरों का पहला स्टॉक स्प्लिट (Stock Split) घोषित किया है। इस कदम का मकसद यह है कि कंपनी के शेयर ज्यादा लोगों की पहुंच में आ सकें और मार्केट में इनकी लिक्विडिटी यानी तरलता बढ़े। कंपनी ने अपने हर ₹10 के एक शेयर को अब ₹1 के 10 शेयरों में बांटने का फैसला लिया है।

11 अप्रैल को होगा स्टॉक स्प्लिट

पहले कंपनी ने रिकॉर्ड डेट 4 अप्रैल 2025 तय की थी, लेकिन बाद में इसे बदलकर अब 11 अप्रैल 2025 कर दिया गया है। इसी दिन से स्टॉक स्प्लिट का असर दिखेगा यानी जिनके पास इस तारीख तक शेयर होंगे, उन्हें 10 नए शेयर मिलेंगे। ये फैसला 15 मार्च 2025 को हुई ईजीएम (EGM) में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी के बाद लिया गया।

मार्केट कैप और शेयर की स्थिति

Enbee Trade & Finance एक नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) है, जिसकी मार्केट कैप ₹47.91 करोड़ है। 9 अप्रैल 2025 को कंपनी का शेयर बीएसई पर ₹9.20 पर बंद हुआ, जो पिछले दिन से 4.96% की गिरावट दर्शाता है। पिछले 1 हफ्ते में शेयर 15% और दो हफ्तों में 26% ऊपर चढ़ा है। हालांकि, पिछले 1, 2, 3 और 5 सालों में यह क्रमशः 3%, 19%, 66% और 71% गिर चुका है।

क्या होता है स्टॉक स्प्लिट?

स्टॉक स्प्लिट तब किया जाता है जब कंपनी अपने शेयरों को छोटे हिस्सों में बांटती है ताकि ज्यादा निवेशक उसमें निवेश कर सकें। इससे शेयर की कीमत कम होती है लेकिन निवेशक के पास कुल मूल्य वही रहता है, बस शेयरों की संख्या बढ़ जाती है।

Advertisement
First Published - April 10, 2025 | 6:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement