facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

NEFT ने बनाया रिकॉर्ड, एक दिन में 4 करोड़ से ज्यादा ट्रांजैक्शन, 10 साल में 700 फीसदी की ग्रोथ

Advertisement

16 दिसंबर 2019 को NEFT सिस्टम की सुविधा 24 घंटे चालू रहने का ऐलान किया था, जबकि 14 दिसंबर 2020 को RTGS सिस्टम के लिए यह सुविधा लागू करने की घोषणा की गई थी।

Last Updated- March 02, 2024 | 8:51 AM IST
Wealth management firms go beyond metros to tap post-Covid surge in demand

डिजिटल पेमेंट आ जाने के बाद से बैंक की लाइन में देर तक खड़े रहने की मुसीबत से छुटकारा मिल गया है। व्यापार से लेकर आम लेन-देन में भी डिजिटल ट्रांसैक्शन अब लोगों की पहली पसंद है।

इसी क्रम में बैंक ट्रांसैक्शन के एक मोड, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर (NEFT) के जरिए 29 फरवरी 2024 को जो भी ट्रांसैक्शन हुए, उन्होंने रिकॉर्ड बना दिया। दरअसर, रिजर्व बैंक ने बताया कि 29 फरवरी 2024 को NEFT के कुल 4.10 करोड़ ट्रांजैक्शन हुए।

इसी के साथ बीते 10 सालों के आंकड़ो पर आरबीआई ने बताया कि 2014-2023 के दौरान NEFT और रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) सिस्टम में वॉल्यूम के हिसाब से क्रमशः 700 पर्सेट और 200 पर्सेट की ग्रोथ हुई, जबकि वैल्यू के हिसाब से यह ग्रोथ क्रमशः 670 पर्सेट और 104 पर्सेट रही।

ये भी पढ़ें- कम दाम में सरकार दे रही है ट्रैक्टर खरीदने का मौका, बस करना होगा ये काम

बता दें, रिजर्व बैंक रिटेल और होलसेल पेमेंट को मैनेज करने के लिए NEFT और RTGS का प्रबंधन कर रहा है। 16 दिसंबर 2019 को NEFT सिस्टम की सुविधा 24 घंटे चालू रहने का ऐलान किया था, जबकि 14 दिसंबर 2020 को RTGS सिस्टम के लिए यह सुविधा लागू करने की घोषणा की गई थी।

कैसे काम करता है NEFT

नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर के जरिए एक बैंक खाते से दूसरे बैंक खाते में पैसे बैचेस के जरिए ट्रांसफर होते हैं। NEFT के जरिए फंड इंसटैन्ट ट्रांसफर नहीं होता, बल्कि इसमें हर आधे घंटे में NEFT के लिए फंड ट्रांसफर बैच रिलीज होते हैं। इस प्रक्रिया से जितने भी लोग उस आधे घंटे के अंदर फंड ट्रांसफर करते हैं उनके पैसे एक बैंक से दूसरे बैंक में भेजे जाते हैं। आरबीआई द्वारा दिए गए आदेश के बाद से अब चौबीसो घंटे आप NEFT का उपयोग कर सकते हैं।

 

 

Advertisement
First Published - March 2, 2024 | 8:51 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement