facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नेट प्रॉफिट 222 फीसदी बढ़ा, मगर इस वजह से 9 फीसदी लुढ़का Tata Motors का शेयर

Advertisement

Tata Motors Share Price: टाटा मोटर्स का अनुमान है कि FY2025 के लिए उसकी ब्याज और कर पूर्व आय (एबिटा) मार्जिन FY2024 के समान, लगभग 8.5 प्रतिशत के भीतर रहेगी।

Last Updated- May 13, 2024 | 11:19 AM IST
Tata Motors

Tata Motors Share Price: टाटा मोटर्स ने पिछले सप्ताह शुक्रवार को वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही के अपने नतीजों का ऐलान किया। सभी ऑटोमोटिव क्षेत्रों में मजबूत प्रदर्शन के दम पर कंपनी का मुनाफा Q4FY24 में 222 प्रतिशत बढ़ गया। मगर शानदार Q4 रिजल्ट के बाद, सोमवार को सुबह के सत्र में टाटा मोटर्स के शेयर में भारी गिरावट देखी गई। शुरुआती कारोबार में, BSE और NSE दोनों पर कंपनी का शेयर टॉप लूजर के रूप में ट्रेड कर रहा था।

9 फीसदी टूटा Tata Motors का शेयर

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर आज सुबह टाटा मोटर्स का शेयर गिरावट के साथ 1,005 रुपये पर खुला। कारोबार शुरू होने के कुछ ही मिनटो के भीतर ऑटो दिग्गज का शेयर 9 फीसदी टूटकर 947.20 रुपये के इंट्राडे लो पर पहुंच गया। खबर लिखे जाते समय कंपनी का शेयर BSE पर 9.15 की गिरावट के साथ 951.05 पर ट्रेड कर रहा था।

कमजोर आउटलुक की घोषणा से लुढ़के शेयर

शेयरों में गिरावट कंपनी द्वारा मजबूत तिमाही नतीजों के बावजूद कमजोर आउटलुक की घोषणा के बाद आई। जगुआर लैंड रोवर (JLR) के मांग आउटलुक पर, टाटा मोटर्स ने यूरोपीय संघ और ब्रिटेन जैसे कुछ बाजारों में दबाव देखा, जबकि उत्तरी अमेरिका में सुधार के संकेत दिख रहे हैं और चीन में मांग स्थिर बनी हुई है। कंपनी का वर्तमान ऑर्डर बुक लगभग 1,33,000 यूनिट्स का है, जो Q3FY24 में लगभग 150,000 यूनिट्स से कम है।

Also read: Stocks to watch on May 13: Tata Motors, ICICI Bank, BEML और JK Cement के शेयर आज निवेशकों की रडार पर

टाटा मोटर्स का अनुमान है कि FY2025 के लिए उसकी ब्याज और कर पूर्व आय (एबिटा) मार्जिन FY2024 के समान, लगभग 8.5 प्रतिशत के भीतर रहेगी।

टाटा मोटर्स ने पेश किया शानदार Q4 रिजल्ट

सभी ऑटोमोटिव क्षेत्रों में मजबूत प्रदर्शन के दम पर कंपनी का मुनाफा Q4FY24 में 222 प्रतिशत बढ़कर 17,407.2 करोड़ रुपये हो गया। इसका कुल रेवेन्यू 14.3 प्रतिशत बढ़कर 1.2 लाख करोड़ रुपये हो गया। इसके अतिरिक्त, बोर्ड ने FY24 के लिए 6 रुपये प्रति साधारण शेयर और 6.20 रुपये प्रति ‘ए’ साधारण शेयर का डिविडेंड का प्रस्ताव रखा है।

Advertisement
First Published - May 13, 2024 | 11:19 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement