facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Axis MF front-running case: फ्रंट रनिंग मामले में ऐक्सिस म्युचुअल फंड में ईडी की तलाशी

Advertisement

फ्रंट रनिंग में निवेश फैसले की खातिर संस्थागत ट्रेड में गोपनीय सूचनाओं का इस्तेमाल शामिल होता है, जिससे शेयर कीमतों पर संभावित तौर पर असर होता है।

Last Updated- September 11, 2024 | 10:50 PM IST
Enforcement Directorate

Axis MF front-running case: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने ऐक्सिस म्युचुअल फंड (Axis Mutual Fund) में फ्रंट रनिंग जांच के मामले में करीब 13 लाख रुपये की परिसंपत्ति और विदेशी मुद्रा जब्त किए हैं।

यह जब्ती मुंबई व कोलकाता के विभिन्न स्थानों पर 9 सितंबर को हुए तलाशी अभियान के दौरान हुई, जो विदेशी विनिमय प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के तहत हुई है। ईडी ने चल परिसंपत्ति जब्त की, जिसमें विदेशी मुद्रा , विदेशी अचल परिसंपत्तियों से जुड़े दस्तावेज और बैंक खाते व डिजिटल उपकरण शामिल हैं।

यह जांच बाजार नियामक सेबी के 2023 के उस आदेश के बाद हुई है, जिसमें ऐक्सिस एमएफ के फंड मैनेजर वीरेश जोशी और 20 अन्य इकाइयों पर कथित फ्रंट रनिंग मामले में प्रतिभूति बाजार में प्रवेश पर पाबंदी लगाई गई थी।

सेबी (SEBI) ने इस मामले में 30.55 करोड़ रुपये की अवैध कमाई जमा कराने का आदेश दिया था। ईडी की जांच जारी है, वहीं जोशी ने राहत के लिए प्रतिभूति अपील पंचाट (SAT) का दरवाजा खटखटाया है।

फ्रंट रनिंग में निवेश फैसले की खातिर संस्थागत ट्रेड में गोपनीय सूचनाओं का इस्तेमाल शामिल होता है, जिससे शेयर कीमतों पर संभावित तौर पर असर होता है।

Advertisement
First Published - September 11, 2024 | 10:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement