facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

दिग्गज कंस्ट्रक्शन कंपनी को Power PSU से मिला अल्ट्रा मेगा ऑर्डर, स्टॉक मूवमेंट पर रखें नजर

Advertisement

अल्ट्रा मेगा ऑर्डर की खबर में एलएंडटी के शेयर (L&T Stock Price) में मूवमेंट देखने को मिला। दिग्गज कंस्ट्रक्शन स्टॉक की चाल देखें तो बीते एक साल में यह करीब 20 फीसदी उछला है।

Last Updated- November 12, 2024 | 12:23 PM IST
L&T
L&T

सिविल कंस्ट्रक्शन सेक्टर की दिग्गज कंपनी लॉर्सन एंड टूब्रो (L&T) की बिजनेस वर्टिकल L&T एनर्जी कार्बनलाइट सॉल्यूशंस को Power PSU NTPC से अल्ट्रा मेगा ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर मध्य प्रदेश और बिहार में थर्मल पावर प्लांट बनाने के लिए है। अल्ट्रा मेगा ऑर्डर की खबर में एलएंडटी के शेयर (L&T Stock Price) में मूवमेंट देखने को मिला। दिग्गज कंस्ट्रक्शन स्टॉक की चाल देखें तो बीते एक साल में यह करीब 20 फीसदी उछला है।

L&T ने मंगलवार को स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि L&T एनर्जी कार्बनलाइट सॉल्यूशंस (L&T Energy CarbonLite Solutions) को NTPC लिमिटेड से बिहार और मध्य प्रदेश में थर्मल पावर प्लांट स्थापित करने के लिए 15000 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर (LNTP) मिला है. इस ऑर्डर के अंतर्गत कंपनी को मध्य प्रदेश के गाडरवारा में 2×800 मेगावाट स्टेज- II थर्मल पावर प्लांट और बिहार के नबीनगर में 3×800 मेगावाट स्टेज-II थर्मल पावर प्लांट बनाने के लिए मिला है.

इस ऑर्डर के तहत L&T Energy को बॉयलर, टर्बाइन, इलेक्ट्रोस्टैटिक प्रीसिपिटेटर (ईएसपी), सहायक डिजाइन, इंजीनियरिंग, मैन्युफैक्चरिंग, सप्लाई, निर्माण और कमीशनिंग के साथ-साथ संबंधित मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इंस्ट्रूमेंटेशन और सिविल कार्य पूरा करना होगा। बता दें, 15000 करोड़ रुपये से ज्यादा के ऑर्डर को अल्ट्रा मेगा कैटेगरी में रखा जाता है।

L&T: स्टॉक में हलचल, रखें नजर

अल्ट्रा मेगा ऑर्डर की खबर के बाद L&T के शेयर में हलचल देखने को मिली। मंगलवार को एलएंडटी के शेयर में 3630 रुपये पर सपाट करोबार शुरू हुआ। सोमवार को शेयर 3627 पर बंद हुआ था। BSE पर दोपहर 12:10 बजे तक के सेशन में स्टॉक ने 3649 का इंट्राडे हाई बनाया। लंबी अव​धि में शेयर की प्रदर्शन की बात करें तो बीते एक साल में शेयर करीब 20 फीसदी उछल चुका है। जबकि इस साल अबतक का ​रिटर्न करीब 10 फीसदी है। शेयर का 52 वीक हाई 3948.60 रुपये और 52 वीक लो 3031.25 रुपये है.

डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश बाजार के जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।

Advertisement
First Published - November 12, 2024 | 12:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement