facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सेम-डे सेटलमेंट को लेकर निवेशकों में कम उत्साह, SEBI के प्रयोग को मिला फीका रिस्पांस

Advertisement

टी+0 व्यवस्था के तहत एनएसई (NSE) पर सिर्फ 5.7 लाख रुपये का कारोबार दर्ज किया, जबकि 25 में से 6 शेयरों में एक भी सौदा नहीं हुआ।

Last Updated- June 25, 2024 | 11:28 PM IST
SEBI

सेम-डे सेटलमेंट साइकल (Same-day settlement) यानी समान दिन निपटान चक्र को लेकर भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) द्वारा किए गए प्रयोग को शुरुआती चरण में धीमी प्रतिक्रिया मिली है। इसे सिर्फ 25 शेयरों के लिए पेश किया गया।

मार्च में अपनी शुरुआत के बाद, टी+0 व्यवस्था के तहत एनएसई (NSE) पर सिर्फ 5.7 लाख रुपये का कारोबार दर्ज किया, जबकि 25 में से 6 शेयरों में एक भी सौदा नहीं हुआ। इसमें 80 प्रतिशत या 4.63 लाख रुपये 28 मार्च को पहले दिन पंजीकृत हुए थे।

इस बीच, टी+0 सौदों के लिए बीएसई पर कारोबार 3 लाख रुपये से भी कम है। उद्योग के सूत्रों के अनुसार, बाजार नियामक नवंबर में संशोधित ढांचा पेश करने की योजना बना रहा है, जिसका मकसद व्यापक क्रियान्वयन होगा।

उद्योग के कारोबारियों का कहना है कि टी+0 की ओर कदम टी+1 के क्रियान्वयन के काफी जुड़ा हुआ था और इसलिए, इसके व्यापक लाभ के बावजूद इसे व्यापक स्वीकृति नहीं मिली।

संक्षिप्त टी+0 चक्र पूंजी को तेजी से मुक्त करने में मदद करता है, ग्राहकों को अपनी प्रतिभूतियों पर बेहतर नियंत्रण रखने की अनुमति देता है और क्लियरिंग कॉरपोरशन द्वारा जोखिम प्रबंधन को बढ़ाता है।

चूंकि शुरुआती तीन महीने की बीटा रोलआउट अवधि समाप्त हो रही है, इसलिए बाजार नियामक गुरुवार को होने वाली आगामी बोर्ड बैठक में मौजूदा ढांचे की समीक्षा कर सकता है। बड़े सक्रिय ग्राहक आधार वाले कई डिजिटल-केंद्रित ब्रोकरों या ब्रोकरों द्वारा इस विकल्प की पेशकश की जानी बाकी है।

उद्योग के अधिकारियों ने कहा कि केवल टोकन ट्रेड ही हुए हैं, जिसके कारण वॉल्यूम कम हुआ है। उन्होंने कहा कि इस समय संक्षिप्त चक्र के लिए निवेशकों की कोई मांग नहीं है, साथ ही परिचालन संबंधी चुनौतियां भी हैं।

Advertisement
First Published - June 25, 2024 | 10:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement