facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

489 करोड़ रुपये के डबल ऑर्डर के दम पर PSU Stock ने दिखाई तेजी, सालभर में 85 फीसदी उछला

Advertisement

PSU Construction Stock: नवरत्न पीएसयू NBCC को करीब 490 करोड़ रुपये के दो कंस्ट्रकशन ऑर्डर मिले हैं। कंपनी ने स्टॉक्स एक्सचेंज को फाइलिंग में यह जानकारी दी।

Last Updated- December 16, 2024 | 4:37 PM IST
jewellery stock
Representational Image

PSU Construction Stock: सिविल कंस्ट्रक्शन सेक्टर की नवरत्न कंपनी NBCC के शेयर में सोमवार (16 दिसंबर) को अच्छी तेजी देखने को मिली। इंट्राडे में शेयर 3 फीसदी तक उछल गया। दरअसल, नवरत्न पीएसयू को करीब 490 करोड़ रुपये के दो कंस्ट्रकशन ऑर्डर मिले हैं। एनबीसीसी ने स्टॉक्स एक्सचेंज को फाइलिंग में यह जानकारी दी। कारोबार के आ​खिर में शेयर करीब 1.75 फीसदी की तेजी के साथ एक बार फिर 100 रुपये के पार बंद हुआ।

NBCC Order Details

सिविल कंस्ट्रक्शन की सरकारी कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसे छत्तीसगढ़ के जनजाति एवं अनुसूचित जाति विभाग से 459.60 करोड़ रुपये का कंस्ट्रक्शन ऑर्डर मिला है। इसके अंतर्गत राज्य के अलग-अलग जगहों जैसेकि बस्तर, सुकमा, दांतेवाड़ा, नारायणपुर, राजनंदगांव, जैशपुर संभाग में एकलच्य मॉडल रेजिडें​शियल स्कूलों का निर्माण करना है।

कंपनी को दूसरा ऑर्डर पं. दीन दयाल उपाध्याय राष्ट्रीय शारीरिक विकलांग व्यक्ति संस्थान (PDUNIPPD), नई दिल्ली से मिला है। इसमें सरकारी कंपनी को आगरा रोड, जामदोली पर कम्पोजि​ड रिजनल सेंटर (CRC) के स्थायी भवन का निर्माण करना है।

NBCC Share Price History

एक दिन में दो-दो ऑर्डर की खबर के बाद NBCC के शेयर में अच्छी तेजी आई। इंट्राडे में शेयर ने 102 का हाई और 99.69 रुपये का लो बनाया। बीते शुक्रवार को शेयर 99.26 पर बंद हुआ था। स्टॉक में 99.99 पर कारोबार शुरू हुआ था।

NBCC के परफॉर्मेंस की बात करें तो बीते एक साल में यह शेयर 85 फीसदी रिटर्न अपने शेयरधारकों को दे चुका है। जबकि एक महीने में शेयर 12 फीसदी से ज्यादा उछला है। BSE पर कंपनी का मार्केट कैप 27,267 करोड़ रुपये रहा।

 

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - December 16, 2024 | 4:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement