facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Mcap: शेयर बाजार में सुस्ती से रिलायंस समेत 7 कंपनियों के डूबे ₹1.54 लाख करोड़, HDFC को भी बड़ा झटका

Advertisement

मार्केट कैप के लिहाज से देखें तो रिलायंस इंडस्ट्रीज के मूल्यांकन में सबसे बड़ी गिरावट आई। कंपनी की मार्केट वैल्यू 46,078.3 करोड़ रुपये घटकर 17,87,039.40 करोड़ रुपये पर आ गई

Last Updated- May 31, 2026 | 12:50 PM IST
Reliance Industries
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारतीय शेयर बाजार के लिए पिछला हफ्ता सुस्ती भरा रहा। छुट्टियों के कारण कम कामकाजी दिनों वाले इस हफ्ते में देश की टॉप 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से 7 के मार्केट कैप (बाजार पूंजीकरण) में भारी गिरावट देखने को मिली। इन सात कंपनियों के निवेशकों को सामूहिक रूप से करीब 1.54 लाख करोड़ (1.54 ट्रिलियन) रुपये का चटका लगा। इस गिरावट में सबसे बड़ा नुकसान दिग्गज कारोबारी मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज को उठाना पड़ा।

पिछले हफ्ते के कारोबार के दौरान बीएसई (BSE) का बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 639.61 अंक यानी 0.84 फीसदी टूट गया। वहीं, एनएसई (NSE) के निफ्टी में भी 171.55 अंक यानी 0.72 फीसदी की कमजोरी दर्ज की गई।

रिलायंस और बैंकिंग शेयरों पर सबसे ज्यादा मार

मार्केट कैप के लिहाज से देखें तो रिलायंस इंडस्ट्रीज के मूल्यांकन में सबसे बड़ी गिरावट आई। कंपनी की मार्केट वैल्यू 46,078.3 करोड़ रुपये घटकर 17,87,039.40 करोड़ रुपये पर आ गई। बैंकिंग सेक्टर की बात करें तो HDFC बैंक के निवेशकों को भी बड़ा नुकसान हुआ और इसका मार्केट कैप 33,333.06 करोड़ रुपये घटकर 11,46,641.84 करोड़ रुपये रह गया।

Also Read: Vedanta का महाप्लान: अगले 3 साल में $20 अरब का निवेश, अनिल अग्रवाल बोले- जोखिम उठाना मेरी आदत

इसी तरह टेलीकॉम सेक्टर की दिग्गज कंपनी भारती एयरटेल की बाजार हैसियत 25,408.96 करोड़ रुपये घटकर 11,14,886.53 करोड़ रुपये पर सिमट गई। IT सेक्टर की बड़ी कंपनी TCS का वैल्यूएशन भी 22,920.58 करोड़ रुपये कम होकर 8,15,480.75 करोड़ रुपये रह गया।

इसके अलावा, हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 13,169.46 करोड़ रुपये घटकर 5,04,210.54 करोड़ रुपये, बजाज फाइनेंस का 7,253.24 करोड़ रुपये घटकर 5,63,262.33 करोड़ रुपये और ICICI बैंक का मूल्यांकन 6,311.41 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 9,00,589.91 करोड़ रुपये रह गया।

L&T और SBI ने बाजार को संभाला

बाजार की इस चौतरफा गिरावट के बीच तीन बड़ी कंपनियों के निवेशकों के लिए राहत की खबर रही। L&T (लार्सन एंड टुब्रो) के मार्केट कैप में सबसे शानदार उछाल आया और यह 20,608.43 करोड़ रुपये बढ़कर 5,60,836.64 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। सरकारी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक SBI का वैल्यूएशन भी 13,753.62 करोड़ रुपये बढ़कर 8,89,831.54 करोड़ रुपये हो गया, जबकि सरकारी बीमा कंपनी LIC का मार्केट कैप 6,040.37 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 5,20,484.06 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

इस पूरे उतार-चढ़ाव के बाद भी देश की टॉप 10 कंपनियों की रैंकिंग में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले पायदान पर मजबूती से टिकी हुई है। इसके बाद क्रमशः HDFC बैंक, भारती एयरटेल, ICICI बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, TCS, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, LIC और हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान आता है।

(PTI के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - May 31, 2026 | 10:17 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement