facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

NFO Alert: सोने में निवेश का शानदार मौका! Gold ETF में ₹5000 से शुरू कर सकते हैं निवेश

Advertisement

Gold ETF में निवेश के लिए तलनात्मक रुप से कम लागत वाला और आसान विकल्प है, क्योंकि यह स्टॉक एक्सचेंजों पर शेयरों की तरह ही खरीदने और बेचने की सुविधा देता है।

Last Updated- November 29, 2023 | 11:16 AM IST
ETF

NFO Alert: अगर आप भी सोने में निवेश करना चाहते हैं तो ये आपके लिए शानदार मौका हो सकता है। एसेट मैनेजमेंट कंपनी बड़ौदा BNP पारीबा म्यूचुअल फंड (Baroda BNP Paribas Mutual Fund) की नई स्‍कीम बड़ौदा BNP पारीबा गोल्ड ईटीएफ (Baroda BNP Paribas Gold ETF) का सब्‍सक्रिप्‍शन आज से खुल गया है।

इसका NFO, आज से 30 नवंबर, 2023 तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला है। यह एक ओपन एंडेड-गोल्‍ड ईटीएफ स्‍कीम है। कंपनी का कहना है कि फिजिकल गोल्‍ड में निवेश कर निवेशक बेहतर रिटर्न हासिल कर सकते हैं, रिटर्न घरेलू बाजार में कीमतों के आधार पर तय होता है।

5000 रुपये से करें निवेश की शुरुआत

बड़ौदा BNP पारीबा गोल्ड ईटीएफ में निवेश के लिए न्यूनतम 5000 रुपये से निवेश की शुरुआत की जा सकती है। इसके बाद 1 रुपये के मल्‍टीपल में निवेशक जितना चाहें, निवेश कर सकते हैं। ETF की लिस्टिंग आवंटन की तारीख से 10 कामकाजी दिनों रके अंदर स्टॉक एक्सचेंजों पर होगी।

वहीं, अलॉटमेंट की तारीख से 5 दिन के बाद यह स्‍कीम दोबारा खुलेगी। फंड का प्रबंधन बड़ौदा BNP पारीबा म्यूचुअल फंड के फंड मैनेजर विष्‍णु सोनी द्वारा किया जाएगा।

Gold ETF में निवेश में क्या है खास

मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि Gold ETF में निवेश के लिए तलनात्मक रुप से कम लागत वाला और आसान विकल्प है, क्योंकि यह स्टॉक एक्सचेंजों पर शेयरों की तरह ही खरीदने और बेचने की सुविधा देता है।
गोल्‍ड ईटीएफ में फिजिकल गोल्ड रखने की तुलना में चोरी का कोई जोखिम नहीं है, क्योंकि Gold ETF निवेशकों के डीमैट खातों में रखे जाते हैं।

(डिस्‍क्‍लेमर: बिजनेस स्टैंडर्ड ने इस खबर में सिर्फ स्‍कीम की डीटेल के बारे में बताया है। ये निवेश की सलाह नहीं है। म्‍यूचुअल फंड में निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन है। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले अपने एडवाइजर से सलाह जरूर लें।)

Advertisement
First Published - November 29, 2023 | 11:16 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement