facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

20 साल के निचले स्तर पर मार्केट कैप में निफ्टी-50 फर्मों का हिस्सा

Advertisement

वित्त वर्ष 14 में 50 ब्लू चिप कंपनियों की देश के कुल बाजार पूंजीकरण में करीब दो तिहाई हिस्सेदारी थी।

Last Updated- May 01, 2025 | 10:32 PM IST
stock market

भारत के कुल बाजार पूंजीकरण में निफ्टी-50 इंडेक्स का योगदान वित्त वर्ष 2024-25 में घटकर दो दशक के निचले स्तर 45.5 फीसदी पर आ गया। वित्त वर्ष 14 में 50 ब्लू चिप कंपनियों की देश के कुल बाजार पूंजीकरण में करीब दो तिहाई हिस्सेदारी थी। निफ्टी-50 इंडेक्स में शामिल कंपनियों के वर्चस्व में लगातार कमी की वजह सूचीबद्ध क्षेत्र में नई कंपनियों का प्रवेश और व्यापक बाजार में शेयरों का उम्दा प्रदर्शन है।

एनएसई मार्केट पल्स की ताजा रिपोर्ट में कहा गया है, सालाना रुझान पर नजर डालें तो एनएसई की सूचीबद्ध कंपनियों में निफ्टी-50 की हिस्सेदारी वित्त वर्ष 24 में 45.5 फीसदी रही जो 20 साल का निचला स्तर है। यह एक्सचेंज पर सूचीबद्ध होने वाली कंपनियों की संख्या बढ़ने का नतीजा है जो वित्त वर्ष 96 में 422 थी और वित्त वर्ष 25 में बढ़कर 2,720 हो गई। इसके अतिरिक्त पिछले एक दशक में मिड और स्मॉलकैप कंपनियों के तुलनात्मक रूप से उम्दा प्रदर्शन ने भी इस बढ़ोतरी में खासा योगदान किया है।

रिपोर्ट में कहा गया है, निफ्टी मिडकैप 150 और निफ्टी स्मॉलकैप 250 ने पिछले 10 साल में सालाना आधार पर क्रमश: 16 फीसदी और 13.3 फीसदी का रिटर्न सृजित किया है जबकि निफ्टी-50 इंडेक्स का रिटर्न 10.7 फीसदी रहा है। निफ्टी-50 इंडेक्स में फ्री फ्लोट मार्केट कैप के लिहाज से 50 अग्रणी कंपनियां शामिल होती हैं। पिछले महीने एनएसई निफ्टी-50 इंडेक्स ने अपने 29 साल पूरे किए। भारतीय बाजार के प्रदर्शन का यह पैमान 22 अप्रैल, 1996 को पेश किया गया था। शुरुआत से अब तक सिर्फ 11 कंपनियां ही ऐसी हैं जो इसका हिस्सा बनी हुई हैं।  

Advertisement
First Published - May 1, 2025 | 10:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement