facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Nifty Bank F&O: NSE में अब बैंक निफ्टी की एक्सपायरी बुधवार को होगी

Advertisement

NSE का ताजा कदम ऐसे समय में देखने को मिल रहा है जब BSE डेरिवेटिव के क्षेत्र में उसके वर्चस्व को चुनौती देने की कोशिश कर रहा है

Last Updated- July 13, 2023 | 11:11 PM IST
Nifty

नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) की योजना बैंक निफ्टी डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट की एक्सपायरी गुरुवार की बजाय बुधवार को करने की है। यह बदलाव 1 सितंबर से प्रभावी होगा। एक्सचेंज ने एक परिपत्र में यह जानकारी दी। इसके मुताबिक, गुरुवार को एक्सपायर होने वाले सभी मौजूदा साप्ताहिक अनुबंधों की एक्सपायरी 1 सितंबर से बुधवार को होगी। पहली साप्ताहिक एक्सपायरी 6 सितंबर को होगी।

देश के सबसे बड़े एक्सचेंज की तरफ से बैंक निफ्टी डेरिवेटिव की एक्सपायरी गुरुवार की बजाय शुक्रवार को करने के कदम पर प्रतिस्पर्धी BSE ने अड़चन डाल दी थी, जो शुक्रवार का इस्तेमाल दोबारा पेश हुए सेंसेक्स व बैंकेक्स डेरिवेटिव की एक्सपायरी के लिए करता है।

NSE व BSE ने 27 जून को संयुक्त बयान में कहा था, बाजार के संतुलित विकास और बाजार में संकेंद्रित जोखिम को टालने की खातिर BSE ने NSE से बैंक निफ्टी एक्सपायरी शुक्रवार की बजाय किसी और दिन करने का अनुरोध किया है। इससे सेंसेक्स/बैंकेक्स डेरिवेटिव को वृद्धि‍ में मदद मिलेगी।

बैंक निफ्टी कॉन्ट्रैक्ट की एक्सपायरी बुधवार को होने के बाद डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट की एक्सपायरी हफ्ते में चार दिन होगी। NSE के निफ्टी फाइनैंशियल सर्विसेज (फिननिफ्टी) के F&O अनुबंध मंगलवार को एक्सपायर होते हैं जबकि बैंक निफ्टी की एक्सपायरी बुधवार को होगी और ​निफ्टी की गुरुवार को और सेंसेक्स व बैंकेक्स की शुक्रवार को होगी।

बाजार के प्रतिभागियों ने कहा कि पूरे हफ्ते में एक्सपायरी दिनों के फैलाव से ट्रेडिंग की गतिविधियों को मजबूती मिलेगी। ट्रेडर एक्सपायरी के दिन ज्यादा सक्रिय होते हैं क्योंकि ज्यादा उतारचढ़ाव आदि की संभावना होती है।

ऐंजल वन की वरिष्ठ विश्लेषक स्नेहा सेठ ने कहा, इस कदम से एक्सचेंज, ब्रोकर और ट्रेड को फायदा होगा क्योंकि गतिविधियों का स्तर बढ़ेगा। हालांकि इससे खुदरा प्रतिभागियों के बीच भ्रम पैदा हो सकता है।

NSE का ताजा कदम ऐसे समय में देखने को मिल रहा है जब BSE डेरिवेटिव के क्षेत्र में उसके वर्चस्व को चुनौती देने की कोशिश कर रहा है। शुक्रवार को BSE सेंसेक्स के डेरिवेटिव में रिकॉर्ड 13.6 लाख करोड़ रुपये का कारोबार हुआ, जो NSE के डेरिवेटिव के रोजाना औसत कारोबार 250 लाख करोड़ रुपये का अंश भर ही है।

Advertisement
First Published - July 13, 2023 | 7:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement