facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Nifty Index: बैंकिंग शेयरों की खरीद से नई ऊंचाई पर बैंक निफ्टी

Advertisement
Last Updated- May 30, 2023 | 10:48 PM IST
Nifty

लगातार खरीदारी से बैंक निफ्टी सूचकांक मंगलवार को अपना नया ऊंचा स्तर बनाने में कामयाब रहा। बैंकिंग शेयरों का यह सूचकांक मंगलवार के कारोबार में 124 अंक या 0.3 प्रतिशत की तेजी के साथ 44,436 पर बंद हुआ। सोमवार को भी बैंक निफ्टी ने 166 दिनों के बाद नई ऊंचाई पर पहुंचा था।

विश्लेषकों का कहना है कि कई बैंकों द्वारा शानदार नतीजे जारी किए जाने से बैंकिंग शेयरों में खरीदारी बढ़ी है। मार्च तिमाही में कई बैंकों नें मार्जिन में वृद्धि, परिसंपत्ति गुणवत्ता में सुधार और ऋण बहीखाते में तेजी दर्ज की है।

एमओएफएसएल में परामर्श प्रमुख (ब्रोकिंग एवं वितरण) संदीप गुप्ता ने कहा, ‘बैंक निफ्टी सूचकांक ने मजबूत तेजी दर्ज की है और यह आगे भी बनी रह सकती है। यह सूचकांक अब आगामी सत्रों में 45,000 से 46,000 के दायरे की ओर बढ़ सकता है।’

बैंक निफ्टी को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) द्वारा वित्त शेयरों में की गई खरीदारी से फायदा मिला। एफपीआई ने मई के पहले दो सप्ताहों में 8,382 करोड़ रुपये मूल्य के बैंकिंग शेयर खरीदे।

विश्लेषकों का कहना है कि भविष्य में उन्हें अगले 12 महीनों में बैंक निफ्टी में 10-15 प्रतिशत तेजी का अनुमान है। हालांकि यदि मॉनसून कमजोर रहा तो इस सूचकांक की चाल प्रभावित हो सकती है।

Advertisement
First Published - May 30, 2023 | 10:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement