facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Nifty strategy: सिर्फ एक हफ्ते में कमा सकते हैं मोटा प्रीमियम! कोटक सिक्योरिटीज ने सुझाई दमदार स्ट्रैटेजी

Advertisement

Nifty strategy: निफ्टी में रेंजबाउंड ट्रेडिंग का मौका, कोटक सिक्योरिटीज की शॉर्ट स्ट्रैंगल रणनीति पर नजर

Last Updated- June 06, 2025 | 8:19 AM IST
Nifty strategy

Nifty strategy: कोटक सिक्योरिटीज के डेरिवेटिव्स रिसर्च हेड सहज अग्रवाल के मुताबिक, निफ्टी फिलहाल 24,500 से 25,100 के बीच सीमित दायरे में ट्रेड कर रहा है। हालांकि लंबी अवधि में बाजार में तेजी का रुख बना हुआ है, लेकिन पिछले कुछ हफ्तों में ब्रॉडर मार्केट (मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर) ने निफ्टी से बेहतर प्रदर्शन किया है। इससे यह संकेत मिल रहा है कि आने वाले दिनों में बाजार में थोड़ी ठहराव की स्थिति रह सकती है।

निफ्टी में ब्रेकआउट की संभावना कम

रिपोर्ट में कहा गया है कि जब तक ब्रॉडर मार्केट से मजबूत सपोर्ट नहीं मिलता, तब तक निफ्टी में ऊपर या नीचे किसी भी दिशा में बड़ा ब्रेकआउट देखने को नहीं मिलेगा। इस स्थिति में ट्रेडर्स को एक ऐसी रणनीति अपनानी चाहिए जो सीमित रेंज में बाजार के रहने पर फायदा पहुंचा सके।

शॉर्ट स्ट्रैंगल रणनीति की सलाह

इस संदर्भ में सहज अग्रवाल ने “निफ्टी शॉर्ट स्ट्रैंगल” रणनीति अपनाने की सलाह दी है। इसके तहत 12 जून 2025 की एक्सपायरी के लिए 24,000 का पुट और 25,500 का कॉल ऑप्शन बेचना होगा। इससे ट्रेडर को कुल 33.55 अंकों का नेट प्रीमियम इनफ्लो मिल सकता है।

लाभ का तरीका और जोखिम

यह रणनीति तभी फायदेमंद होती है जब बाजार सीमित दायरे में बना रहे। इसमें ट्रेडर वोलैटिलिटी में गिरावट और टाइम डिके (Theta) से प्रीमियम कमा सकता है। इस ट्रेंड को ध्यान में रखते हुए पूरा प्रीमियम कमाने का लक्ष्य रखा गया है, जबकि स्टॉप लॉस 65 अंक तय किया गया है।

(नोट: यह सलाह कोटक सिक्योरिटीज के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सहज अग्रवाल की है। इसमें व्यक्त विचार उनके निजी हैं।)

Advertisement
First Published - June 6, 2025 | 8:19 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement