facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

निक्केई 40,000 के पार, जापान में तेजी क्यों? जानिए वजह

Advertisement

Japan Nikkei: इस तेजी को सेमीकंडक्टर से जुड़े शेयरों से मदद मिली, जिनमें टोक्यो इलेक्ट्रॉन और एडवांटेस्ट शामिल हैं।

Last Updated- March 04, 2024 | 10:42 PM IST
Stock Market

जापान के प्रमुख शेयर सूचकांक निक्केई 225 ने सोमवार को 40,000 का आंकड़ा पार किया। आईटी शेयरों में उछाल की वजह से इस सूचकांक में बड़ी तेजी दर्ज करने में मदद मिली है। निक्केई सूचकांक 0.7 प्रतिशत बढ़त के साथ 40,192.48 पर पहुंच गया। वहीं टॉपिक्स ने 2700 का आंकड़ा छूने और पिछले शुक्रवार को रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद मामूली 0.1 प्रतिशत की तेजी दर्ज की।

इस तेजी को सेमीकंडक्टर से जुड़े शेयरों से मदद मिली, जिनमें टोक्यो इलेक्ट्रॉन और एडवांटेस्ट शामिल हैं। इन दोनों शेयरों में 3 प्रतिशत की तेजी आई। यह तेजी पिछले शुक्रवार को अमेरिकी शेयरों में बड़ी तेजी के बाद आई है। पिछले सप्ताह चिप निर्माता एनवीडिया का बाजार पूंजीकरण 2 लाख करोड़ डॉलर के पार पहुंच गया। विश्लेषकों का कहना है कि निवेशक एआई में लगातार वृद्धि से उत्साहित हैं, सेमीकंडक्टर खर्च बरकरार रहने की उम्मीद कर रहे हैं और विनिर्माण प्रक्रिया से जुड़ी जापानी कंपनियों को इसका फायदा मिलने की संभावना है।

रिकॉर्ड तेजी

निक्केई सूचकांक में बड़ी तेजी देखी जा रही है। इस सूचकांक ने पिछले महीने 34 वर्षों में पहली बार सर्वाधिक ऊंचा स्तर हासिल किया है। निक्केई पिछली बार 22 फरवरी को दिसंबर 1989 के अपने पिछले सर्वा​धिक ऊंचे स्तर से ऊपर बंद हुआ था।

ताजा तेजी के लिए मजबूत आय और जापान सरकार द्वारा पेश निवेशक-अनुकूल पहलों को जिम्मेदार बताया जा रहा है। कॉरपोरेट प्रशासनिक सुधारों से आक​र्षित विदेशी निवेशकों की खरीदारी, कमजोर येन और छोटे निवेशकों के लिए निवेश योजना निप्पॉन इंडीविजुअल सेविंग्स अकाउंट (नीसा) ने भी निक्केई की तेजी में बड़ा योगदान दिया।

जेनएआई से ताकत

जेन एआई ने जापान को वैक​ल्पिक विनिर्माण देश के रूप में स्थापित किया है। ताइवान सेमीकंडक्टर मैन्युफेक्चरिंग कंपनी कुमामोतो प्रांत में संयंत्रों की स्थापना कर रही है और जापान की नई सरकार समर्थित कंपनी रैपिडस ने घरेलू तौर पर आधुनिक चिप बनाने के लिए आईबीएम के साथ भागीदारी की है।

Advertisement
First Published - March 4, 2024 | 10:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement