facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Niva Bupa हेल्थ इंश्योरेंस लाएगी 3,000 करोड़ रुपये का आईपीओ

Advertisement

नए शेयर से मिलने वाली रकम में से 625 करोड़ रुपये तक का इस्तेमाल कंपनी अपना पूंजी आधार बढ़ाने, सॉल्वेंसी स्तर मजबूत करने और कंपनी के सामान्य कामकाज में करेगी।

Last Updated- July 01, 2024 | 11:15 PM IST
Belrise submitted the draft, UPL rights issue will come बेलराइज ने मसौदा जमा कराया, यूपीएल का राइट्स इश्यू आएगा

निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये 3,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए बाजार नियामक के पास विवरणिका का मसौदा (डीआरएचपी) जमा कराया है। आईपीओ के तहत 10 रुपये वाले 800 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे जबकि प्रवर्तक और शेयरधारक 2,200 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री ओएफएस के जरिए करेंगे। कुल ओएफएस में बूपा सिंगापुर होल्डिंग्स पीटीई लिमिटेड 320 करोड़ रुपये के शेयर बेचेगी जबकि फेटल टोन एलएलपी 1,880 करोड़ रुपये के।

नए शेयर से मिलने वाली रकम में से 625 करोड़ रुपये तक का इस्तेमाल कंपनी अपना पूंजी आधार बढ़ाने, सॉल्वेंसी स्तर मजबूत करने और कंपनी के सामान्य कामकाज में करेगी। इक्विटी शेयर बीएसई व एनएसई में सूचीबद्ध कराने का प्रस्ताव है।

बुक रनिंग लीड मैनेजर के साथ विचार-विमर्श करके कंपनी 160 करोड़ रुपये तक की विशिष्ट प्रतिभूतियां प्री-आईपीओ प्लेसमेंट के तहत जारी करने पर विचार कर सकती है। अगर ऐसा प्लेसमेंट हो जाता है तो नए शेयरों के निर्गम का आकार घटा दिया जाएगा।

ये पेशकश बुक बिल्डिंग प्रक्रिया के जरिए की जा रही है जहां कम से कम 75 फीसदी से पेशकश आनुपातिक आधार पर पात्र संस्थागत खरीदारों के लिए रखी जाएगी।

इसके अलावा 15 फीसदी आवंटन गैर-संस्थागत बोलीदाताओं और 10 फीसदी खुदरा के लिए होगा। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, मॉर्गन स्टैनली इंडिया, कोटक महिंद्रा कैपिटल, ऐक्सिस कैपिटल, एचडीएफसी बैंक और मोतीलाल ओसवाल इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स इसके लीड बुक रनिंग मैनेजर हैं।

Advertisement
First Published - July 1, 2024 | 11:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement